लाइफ स्टाइल

Leftover Rice : बचे हुए चावल से तैयार करें फ्राइड राइस

Sarita
18 Nov 2025 7:44 AM IST
Leftover Rice  : बचे हुए चावल से तैयार करें फ्राइड राइस
x
Leftover Rice :अगर आपका भी चावल हर रोज बच जाता है तो इसे फेंकने की बजाय इससे आप एक टेस्टी डिश बनाकर तैयार कर सकती हैं. इस चावल में हल्के मसाले और कुछ सब्जियों को मिलाकर आप बाजार जैसी फ्राइड राइस बना सकती हैं जो बच्चों की टिफिन में देने के लिए भी परफेक्ट है. तो आइए जानते हैं, बचे हुए चावल से टेस्टी फ्राइड राइस बनाने का तरीका.
फ्राइड राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
बचे हुए चावल – दो कप
तेल – दो बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 2 से 3
लहसुन – 4-5 कलियां
प्याज- एक (मीडियम साइज का)
गाजर – आधा कप
शिमला मिर्च – आधा कप
हरा मटर – आधा कप
सोया सॉस- एक चम्मच
टोमेटो सॉस – दो बड़े चम्मच
ग्रीन चिली सॉस- एक चम्मच
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
प्याज के पत्ते – सजावट के लिए
फ्राइड राइस बनाने की विधि क्या है?
बचे हुए चावल से फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले सारी हरी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें.
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटी हुई लहसुन को तेल में डालकर तेज आंच पर पकाएं.
अब इसमें गाजर, प्याज, शिमला मिर्च और मटर डालकर तेज आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते भी रहें.
जब सारी सब्जियां हल्की पक जाए तो इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, ग्रीन चिली सॉस, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. इसे चलाते रहें और 2 से 3 मिनट के लिए पकने दें.
अब इसमें बचे हुए चावल को डालकर मिलाएं और 7 से 8 मिनट के लिए तेज आंच पर इसे चलाते रहें ताकी मसाले चावल में अच्छी तरह मिल जाए.
जब चावल में मसाले पूरी तरह मिल जाए तो गैस को बंद कर दें. इसमें ऊपर से कटे हुए प्याज के पत्ते डालकर गार्निश करें.
अब तैयार फ्राइड राइस को गर्मा-गर्म सर्व करें और परिवार के साथ एंजॉय करें|
Next Story