- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Leftover Palak Paneer...
लाइफ स्टाइल
Leftover Palak Paneer Recipe:रात की बची हुई पालक और पनीर की सब्जी से बनाएं ये व्यंजन
Sarita
8 March 2025 8:36 AM IST

x
Leftover Palak Paneer Recipe:अगर आपके घर में शाम में पालक पनीर की सब्जी बच गई है और आप उसे अब दोबारा नहीं खाना चाहते तो ऐसे में उसे फेंकने की जगह एक नए अंदाज में बनाने की कोशिश करें। आपको शायद पता ना हो लेकिन आप शाम की बची हुई पालक पनीर को पराठे से लेकर रोल या पास्ता के रूप में भी बनाकर खा सकते हैं। भले ही आपकी स्नैकिंग की इच्छा हो या फिर आप एक मील लेना चाहते हों, तो ऐसे में पालक पनीर से कुछ नया बनाने की कोशिश करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही मजेदार रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप शाम की बची हुई पालक पनीर की सब्जी की मदद से बना सकते हैं-
पालक पनीर पराठा (Palak Paneer Paratha)
अगर आप नाश्ते में कुछ अलग व मजेदार बनाना चाहते हैं तो ऐसे में रात की पालक पनीर की बची हुई सब्जी का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले पनीर को सब्ज़ी में मसलकर अच्छी तरह मिलाएं। अब आप गेंहू का आटा लें और उसमें पानी की जगह इस सब्जी को डालकर आटा गूंथ लें। अगर जरूरत हो तो आप थोड़ा पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आटा लेकर उसकी लोई बना लें और फिर उसे थोड़ा बेल लें। अब इसे तवे पर घी या मक्खन डालकर सेकें। इसे दही और अचार के साथ सर्व करें। यह पराठा खाने में काफी टेस्टी लगता है।
पालक पनीर रोल (Palak Paneer Roll)
अगर आप स्नैकिंग के लिए एक अच्छे ऑप्शन की तलाश में हैं तो ऐेसे में पालक पनीर रोल बनाना भी अच्छा विचार हो सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक रोटी या पराठा लें। अब उस पर थोड़ा मेयो या हरी चटनी फैलाएं। बची हुई सब्ज़ी और कुछ कटे हुए प्याज़ डालें। अब थोड़ा चाट मसाला छिड़ककर रोल करें। आपका स्वादिष्ट पालक पनीर रैप बनकर तैयार है।
अगर बच्चों को पास्ता खाना काफी पसंद है और आप उसे एक हेल्दी ट्विस्ट के साथ सर्व करना चाहती हैं तो ऐसे में पालक पनीर पास्ता बनाएं। इसके लिए सबसे पहले सब्ज़ी को पीसकर चिकना पेस्ट बना लें। अब पास्ता को अलग से पकाएं और ब्लेंड किए हुए पालक पनीर के साथ मिलाएं। अतिरिक्त स्वाद के लिए थोड़ा पनीर या क्रीम मिलाएं। बस आपका यम्मी और हेल्दी पास्ता बनकर तैयार है। आप इसे पूरे परिवार के साथ मिलकर एन्जॉय कर सकते हैं।
TagsLeftover Palak Paneerपालकपनीरसब्जीव्यंजनLeftover Palak PaneerSpinachPaneerVegetableDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





