लाइफ स्टाइल

सत्तू की लस्सी बनाने की रेसिपी, जानें

Apurva Srivastav
20 May 2024 5:20 AM GMT
सत्तू की लस्सी बनाने की रेसिपी, जानें
x
लाइफस्टाइल : गर्मियों में ठंडक पाने के लिए हम कई तरीके आजमाते हैं। कई बार चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए हम कुछ ठंडे ड्रिंक पीते हैं। अगर आपको कोई ऐसा ड्रिंक मिल जाए जो आपकी सेहत के लिए भी अच्छा हो और गर्मी में ठंडक का एहसास भी दिलाए तो बात ही क्या है।
गर्मी के मौसम में सत्तू बाहर फायदेमंद होता है और अगर हम इसे ड्रिंक की तरह पिएं तो शरीर को ठंडक मिलती है। आइए आपको बताते हैं सत्तू से तैयार होने वाली लस्सी की आसान रेसिपी के बारे में जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं। ये लस्सी आपके लिए फायदेमंद भी है और इसे पीने के बाद आपको ठंडक भी महसूस होगी।
सत्तू की लस्सी बनाने की विधि
सबसे पहले आप पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। हरी मिर्च को भी अच्छी तरह से धोने के बाद बारीक काट लें, आप हरी मिर्च की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं।
इसके बाद सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर गुठलियां ख़त्म होने तक घोल बना लें। आप इसमें 1 कप पानी मिला दें, अगर आपको ज्यादा पानी वाली लस्सी पीनी है तो आप ज्यादा पानी भी मिल सकती हैं।
इस घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और भुना-पिसा जीरा पाउडर डाल कर मिला लें।
इस घोल में ऊपर से कटा हुआ प्याज और पुदीना मिलाएं। सत्तू की लस्सी तैयार है। आप इसे ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के टुकड़े भी मिल सकती हैं।
गर्मी के मौसम में आप ये ड्रिंक रोज पी सकती हैं और शरीर को ठंडक दे सकती हैं।
Next Story