- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर बनाए काजू कीमा...

x
लाइफस्टाइल : मुस्लिम वेडिंग भी बहुत खास तरीके से की जाती है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन कई रीति-रिवाजों का हिस्सा बनते हैं। शादी किसी की भी हो..लेकिन तैयारियां कई दिन पहले से तैयार हो जाती हैं। हमारी कोशिश यही रहती है कि हम शादी के आउटफिट्स, शादी की लोकेशन और फूड मेन्यू आदि सब कुछ अच्छा हो, खासकर फूड मेन्यू।
फूड मेन्यू अगर अच्छा हो तो शादी यादगार बन जाती है। अगर आप मुस्लिम शादी में गए हैं, तो यकीनन आपने लजीज व्यंजन खाए होंगे। हालांकि, शादी में ज्यादा व्यंजन खाए नहीं जाते और घर आकर भूख लगती है। ऐसे में घर पर फूड मेन्यू तैयार करना इतना आसान नहीं होता, एक बार हम कोरमा आसानी से बना लेते हैं।
मगर काजू कीमा जैसे व्यंजन को बनाना आसान नहीं है। ऐसे में अगर आप घर पर काजू कीमा बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।
हाथ से कूटा हुआ खरीदें कीमा
जब भी आप मार्केट से मटन खरीदने के लिए जाएंगे, तो कोशिश करें कि कीमा ज्यादा बारीक ना हो। इससे कीमे का स्वाद अच्छा नहीं आएगा और धोने में भी आपको परेशानी होगी। बारीक कीमा अक्सर छ्लनी से बाहर निकलता है, जिससे डिश में स्मेल आने का खतरा भी बढ़ जाता है।
इसलिए बेहतर होगा कि आप बारीक कीमा खरीदने से बचें और हाथ से कूटा हुआ मोटा कीमा ही खरीदें। हालांकि, आप कीमा धोने के बाद बारीक कर सकते हैं। बारीक करने के बाद कीमा धोने की गलती न करें।
दही से काजू कीमा बनेगा स्वादिष्ट
काजू कीमा स्वादिष्ट बनाने के लिए टमाटर की जगह दही का इस्तेमालकरें। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज से कीमा मीठा हो सकता है, लेकिन दही डालने से इसका स्वाद सही हो जाता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस एक बाउल में दही निकलें और अच्छी तरह मिलाकर कुकर या पतीली में डाल दें। बस आपका काम हो गया है।
काजू कीमा बनाने के बाद डालें
यह बहुत कम लोगों को पता है कि काजू कीमा बनाने के लिए पहले कीमा बनाना पड़ता है। फिर इसके बाद ही कीमें में काजू डालने होते हैं, वर्ना काजू ज्यादा पक जाएंगे और इसका स्वाद भी खराब हो जाएगा।
इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले मसाला भुनें और फिर कीमा डालकर पकाएं। पकाने के बाद हल्की आंच पर रखें और फिर काजू डालें। काजू डालने के कुछ देर ढककर पकाएं और फिर सर्व करें।
हरा धनिया और हरी मिर्च डालना है जरूरी
खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हरा धनिया या हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। मगर जब काजू कीमे की बात आती है, तो कई लोग हरी मिर्च का इस्तेमालनहीं करते हैं। आप ऐसा न करें क्योंकि हरा धनिया और हरी मिर्च फ्लेवर और कलर लाने का काम करेगा।
बेहतर होगा कि देग में हरी मिर्च का दरदरा पेस्ट डालें और ऊपर से हरा धनिया गार्निश करें। ऊपर से गार्निश किए हुआ हरा धनिया खाने में बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन हां आपको सिर्फ पत्ते इस्तेमाल करने होंगे।
तेल सही मात्रा में डालें
नॉन वेज बनाते वक्त तैरता हुआ तेल इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। अगर ज्यादा तेल नहीं होगा, तो स्वाद नहीं आएगा और आपको खाने में भी दिक्कत नहीं होगी। इसलिए अगर आप 1 किलो कीमा बना रहे हैं, तो कोशिश करें इसमें 2 कप तेल डालें।
साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि तेल को पहले ही पका लिया जाए, वर्ना कीमे से कच्चे तेल की आएगी। इसलिए पहले तेल को पका लें और फिर कीमा डालकर भुनें।
Tagsकाजू कीमातरीकाCashew mincemethodजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





