लाइफ स्टाइल

गोंद कतीरा शरबत बनाने की विधि, जानें

Apurva Srivastav
28 May 2024 4:52 AM GMT
गोंद कतीरा शरबत बनाने की विधि, जानें
x
लाइफस्टाइल : गोंद कतीरा तासीर में ठंडा होता है, इसलिए गर्मी के ये दिन इसका सेवन करने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इस मौसम में अक्सर सिरदर्द, थकान, कमजोरी और खराब पाचन तंत्र से लोगों को जूझना पड़ता है, जिसकी बड़ी वजह लू यानी हीट स्ट्रोक ही है। ऐसे में, अगर आप गोंद कतीरा खाते हैं, तो डायरिया, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी तमाम समस्याओं से निजात पा सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसका टेस्टी शरबत बनाने की आसान विधि।
गोंद कतीरा का शरबत बनाने के लिए सामग्री
गोंद कतीरा- 2 चम्मच
चिया सीड्स- 1 चम्मच
चीनी/शहद- 2 चम्मच
दूध/नारियल पानी- 1 गिलास
रूह अफजा/वनीला एसेंस- (ऑप्शनल)
आइस क्यूब्स- जरूरत के मुताबिक
गोंद कतीरा का शरबत बनाने की विधि
गोंद कतीरा का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले इसे रात भर या कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें।
चिया सीड्स को भी पूरी रात या कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें, ताकि ये फूल जाएं।
जब भीगा हुआ गोंद कतीरा थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसे एक गिलास में निकाल लें।
अगर आप दूध की मदद से शरबत बना रहे हैं, तो इस गिलास में दूध एड करें।
अगर आपको शरबत बनाने के लिए नारियल पानी का यूज करना है, तो इसे गिलास में डाल लें।
इसके बाद आप इसमें चीनी या शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर अगर आपको इसमें रूह अफजा या फिर वनीला एसेंस का फ्लेवर चाहिए, तो इन्हें भी इसमें डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
बस तैयार है आपका गोंद कतीरा शरबत। आइस क्यूब्स डालकर इसे ठंडा-ठंडा ही सर्व करें।
Next Story