लाइफ स्टाइल

यहां जानें ढ़ाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने का तरीका

Kiran
15 Jun 2023 12:02 PM GMT
यहां जानें ढ़ाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने का तरीका
x
आवश्यक सामग्री
- 1 कटोरी अरहर/तुअर दाल
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 3 साबुत लाल मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 1/4 छोटा चम्मच हींग
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 5-6 बारीक कटी लहसुन की कलियां
- एक इंच अदरक का टुकड़ा, बारीक काट लें
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनियापत्ती
- 1 छोटा प्याज, बारीक काट लें
- 3 कप पानी
- 2 बड़ा चम्मच घी आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
- प्रेशर कूकर में दाल, पानी, नमक, 2-3 बूंद तेल और हल्दी डालें।
- ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर रखकर 4-5 सीटी लगा दें।
- सीटी लगने के बाद कूकर का प्रेशर खत्म होने दें।
- इसके बाद कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
- जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग डालकर तड़काएं।
- फिर लहसुन, अदरक, लाल मिर्च, हरी मिर्च और प्याज डालकर चलाते हुए भूनें।
- प्याज के ब्राउन होने के बाद तेल में टमाटर डालकर कड़ाही को ढक दें।
- 2 मिनट के बाद ढक्कन उठाएं और तड़के को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और थोड़ी सी धनियापत्ती डालकर मिक्स करें।
- अब दाल को कूकर में कड़छी ले चला लें। फिर इस दाल को कड़ाही में डालकर तुरंत ढक्कन ढक दें।
- इसके बाद दाल पर बची धनियापत्ती डालकर एक उबाल आने के बाद आंच से उतार दें।
- दाल तड़का तैयार है। चावल के साथ सर्व करें।
Next Story