लाइफ स्टाइल

जानिए पेट की चर्बी कम करने के आसान तरीके

Apurva Srivastav
12 Jan 2023 4:41 PM GMT
जानिए पेट की चर्बी कम करने के आसान तरीके
x
गुनगुना पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है। जब भी प्यास लगे तो फ्रिज में रखे ठंडे पानी को

पेट की चर्बी कैसे कम करें? बढ़ा हुआ वजन कई बीमारियों का घर होता है। एक बार यदि वजन बढ़ जाए तो उसे कम करना सभी के लिए आसान नहीं होता। यदि चर्बी पेट में जमी तो इससे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। मोटापा को कम करने के लिए कई बार काफी मेहनत करनी पड़ती है।


1.गुनगुना पानी पिएं
गुनगुना पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है। जब भी प्यास लगे तो फ्रिज में रखे ठंडे पानी कोगुनगुना पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है। जब भी प्यास लगे तो फ्रिज में रखे ठंडे पानी को
पीने से अच्छा है कि गुनगुना पानी पीएं। गुनगुने पानी को पीने से मेटाबोलिज्म एक्टिवेट होता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा फल और जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

2. मेथी का पानी पिएं
मेथी का पानी भी पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए भुनी हुई मेथी का पाउडर सुबह खाली पेट पानी के साथ पीना चाहिए। इसके अलावा मेथी को रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन सुबह खाली पेट पी सकते हैं। ऐसा करने से पेट की चर्बी कम होती है।

3. खाना अच्छी तरह चबाएं
जब भी आप खाना खाएं तो खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं। खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाने से यह जल्दी पच जाता है। जब मुंह के लार में कार्बोहाइड्रेट मिलता है तो पाचन की प्रक्रिया अच्छी तरह से होती है। इसलिए खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। इससे आपका पेट भरा-भरा महसूस होता है।

4. तेज गति से टहलें
रोजाना तेज गति से टहलें। जब भी आप घर से बाहर निकलें तो पेट की चर्बी को कम करने के लिए तेज गति से टहलें। रोजाना ऐसा करने से पेट का मोटापा तेजी से कम होगा। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक तेजी टहलना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।

5. अदरक का पानी पिएं
अदरक का पानी पीने से फैटी पेट को कम करने में मदद मिलती है। अदरक में थर्मोजेनेटिक एजेंट होता है जो चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और अतिरिक्त फैट कम करता है।


Next Story