लाइफ स्टाइल

जानें चेरी के अनेकों फायदे के बारे में

Tara Tandi
26 March 2021 8:23 AM GMT
जानें चेरी के अनेकों फायदे के बारे में
x
रसीली खट्टी-मीठी चेरी गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा टेस्टी लगती है। चेरी को कच्चा भी खाया जाता है और इसका इस्तेमाल केक, टार्ट, पीज और चीज केक में भी किया जा सकता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रसीली खट्टी-मीठी चेरी गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा टेस्टी लगती है। चेरी को कच्चा भी खाया जाता है और इसका इस्तेमाल केक, टार्ट, पीज और चीज केक में भी किया जा सकता है। से भरपूर चेरी एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए चेरी बेहद फायदेमंद है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होती है जो कई परेशानियों का उचार करती है। आइये जानते हैं कि चेरी फल के सेहत के लिए कौन-कौन से फायदे हैं।

डायबिटीज का उपचार करती है चेरी
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए चेरी का सेवन फायदेमंद है। चेरी का एन्टी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चेरी ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को प्रभावित करती है। यह शुगर के खिलाफ सुरक्षा तो प्रदान करता ही है साथ-साथ आपके शरीर में पहले से मौजूद डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण रोल अदा करता है।
अनिद्रा से राहत दिलाती है
चेरी में मेलाटोनिन नामक एक हार्मोन होता है जिसकी वजह से अच्छी नींद आती है। ये नींद और जागने के साइकल को नियंत्रित करने और शरीर के इंटरनल क्लॉक को नियंत्रित करने के लिए बेहद उपयोगी है।
वज़न को कंट्रोल करती है
अगर आप वज़न को कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में चेरी को शामिल करें। चेरी में कैलोरी कम होती है, मतलब है कि चेरी के एक कप में 100 से भी कम कैलोरी पाई जाती है। वे विटामिन से भरपूर होती है जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत करती हैं। इसके अंदर मौजूद पानी की मात्रा आपके शरीर से खराब पदार्थों को बाहर निकालती है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है
चेरी में पोटेशियम भरपूर पाया जाता है जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम की मात्रा को निकालने में मदद करता है। ये पोटेशियम और सोडियम दोनों की मात्रा को संतुलित करती है, जो ब्लड प्रेशर के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है।
दिल के रोगों से महफूज रखती है
चेरी में मौजूद एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सिडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती हैं, रक्तचाप को नियंत्रित करती हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ती हैं, जो शरीर के अंदर सूजन का कारण बन सकते हैं। यह हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करती है।
एंटी एजिंग गुण
चेरी एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों से लड़ते हैं जो त्वचा को सुस्त बनाते हैं। इससे आपकी त्वचा जवान और स्वस्थ रहती है। चेरी आपकी त्वचा से काले धब्बों को हटाने में मदद कर सकती है। बस कुछ चेरी के फल लीजिये और उन्हें एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। यह काले धब्बे को कम करती है और आपकी त्वचा को सुन्दर, मुलायम और चमकदार बनाती है।


Next Story