- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lazy Aloo Toast...
लाइफ स्टाइल
Lazy Aloo Toast Recipe: मिनटों में बनाएं लेजी आलू टोस्ट, नोट करें रेसिपी
Sarita
21 Jan 2026 9:29 AM IST

x
Lazy Aloo Toast Recipe: हर दिन एक तरह की डिश खाकर मन ऊब जाता है या फिर कभी ऐसा भी होता है कि हम फटाफट बनने वाली रेसिपी की तलाश करते हैं. ऐसे में आप झटपट लेजी आलू टोस्ट बना कर खा सकते हैं. इसे बनाने में महज 10 मिनट का समय लगता है. खाने में यह डिश काफी टेस्टी भी होता है. चलिए अब जानते हैं लेजी आलू टोस्ट बनाने की सिंपल रेसिपी|
लेजी आलू टोस्ट बनाने की सामग्री:
उबले आलू – 3
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
ब्रेड स्लाइस – 4
सेव – 4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरे धनिये की चटनी
टोमैटो कैचअप
लेजी आलू टोस्ट बनाने की विधि:
लेजी आलू टोस्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें.
फिर आप मिक्सिंग बाउल में बारीक कटी हरी मिर्च और काली मिर्च पाउडर डालें.
इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक भी मिला दें.
अब ब्रेड स्लाइस को टोस्ट कर लें और इस टोस्ट पर चटनी लगा कर फैला लें.
फिर आप ऊपर से आलू का मसाले वाला मिश्रण फैलाएं और उस पर सेव की नमकीन भी डाल दें.
अब आप इसके ऊपर कैचअप लगाएं.
इस टोस्ट को आप हरी चटनी या फिर टमाटर की चटनी के साथ सर्व सकते हैं|
TagsLazy Aloo Toastलेजी आलूटोस्ट Lazy Potato ToastLazy AlooToast जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





