लाइफ स्टाइल

सर्दी के मौसम में आता है आलस तो कैसे पाए छुटकारा

Khushboo Dhruw
30 Nov 2023 6:43 PM GMT
सर्दी के मौसम में आता है आलस तो कैसे पाए छुटकारा
x

आलस से छुटकारा : सर्दी का मौसम जहाँ एक ओर घूमने के लिए सबसे बढ़िया होता है। वहीँ दूसरी तरफ सर्दी का मौसम आलस लाता है। जब यह मौसम शुरू होता है तो हमें ऐसा लगता है कि केवल आराम करे। हमे कोई काम करने का मन नहीं करता है। आप कितनी भी कोशिश कर लें, आलस्य से लड़ना बहुत मुश्किल है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखें तो सर्दियों की आलस से छुटकारा पाया जा सकता है। तो जानिये कैसे आलस से छुटकारा पाए।

कसरत करना : शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण आपके शरीर की मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और रक्त संचार भी धीमा हो जाता है। इससे आपके शरीर में दर्द हो सकता है और आपका मूड भी खराब रह सकता है. व्यायाम आपको इन सभी समस्याओं से उबरने में मदद करेगा। इसलिए हर दिन कुछ समय व्यायाम करें।

अधिक खाना : सर्दी के मौसम में हम अक्सर ज्यादा खाना खा लेते हैं। जिसके कारण हमें नींद और आलस महसूस होता है। इसलिए ज़्यादा खाने से बचें. यह आलस्य का कारण होने के साथ-साथ कई बीमारियों जैसे मधुमेह, फैटी लीवर, हृदय रोग आदि का कारण भी हो सकता है। सर्दियों में खाने की इच्छा होना सामान्य बात है लेकिन अगर आप खाते हैं तो इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें और स्वस्थ विकल्प चुनें।

खान-पान का ध्यान रखें : आपका खान-पान आपके मूड पर असर डालता है और अक्सर सर्दियों के मौसम में हम अधिक वसायुक्त भोजन खाने लगते हैं। इससे शरीर को खाना पचाने में ज्यादा समय लगता है और हमें सुस्ती महसूस हो सकती है. अपने आहार में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट की संतुलित मात्रा लें। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा और आपको ऊर्जा मिलेगी।

सोने और जागने का समय निर्धारित करें : चूंकि हम ठंड से बचने के लिए लंबे समय तक कंबल के नीचे लेटे रहते हैं और लंबे समय तक सोते हैं, इससे हमारा नींद चक्र बाधित हो सकता है। ऐसा होने से रोकने के लिए, अपने सोने का समय निर्धारित करें और हर दिन समय पर जागें। देर तक सोने से हमें पूरे दिन आलस भी महसूस होता है।

विटामिन डी की कमी से बचें : हममें से ज्यादातर लोग टैनिंग से बचने के लिए धूप में निकलने से बचते हैं, लेकिन सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है। इसकी कमी से आलस्य और अधिक नींद आने जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए प्रतिदिन थोड़ी धूप लें। इससे आपका शरीर गर्म रहेगा और आपको विटामिन डी भी मिलेगा। इसके साथ ही अपने आहार में अंडे, कॉड लिवर ऑयल, फैटी मछली आदि को शामिल करें।

Next Story