लाइफ स्टाइल

Lauki ki Rabri: कुछ अलग खाने का मन है तो इस स्वादिष्ट मिठाई का मजा लें

Sarita
22 May 2025 6:28 AM IST
Lauki ki Rabri:  कुछ अलग खाने का मन है तो इस स्वादिष्ट मिठाई का मजा लें
x
Lauki ki Rabri: आज हम आपको लौकी की रबड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका अलग स्वाद आपका मन जीत लेगा। खास बात ये है कि यह टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है। लौकी को देखकर मुंह बनाने वाले बच्चे भी इसका जायका जरूर पसंद करेंगे। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे आसानी तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
300 ग्राम लौकी
1 लीटर दूध
आधा कप मलाई
6 चम्मच देसी घी
1 कप चीनी
4 चम्मच बादाम
1 चम्मच इलायची पाउडर
- लौकी की रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें।
- इसके बाद कड़ाही में लौकी, दूध, चीनी, मलाई और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह पका लें।
- जब लगे कि लौकी अच्छी तरह से पक गई है और दूध गाढ़ा हो गया है तो ऊपर से बादाम डालकर गैस बंद कर दें।
- रबड़ी ठंडी होने पर उसे एक बर्तन में निकालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
- रबड़ी ठंडी होने पर उसे ऊपर से नारियल डालकर गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Next Story