- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lauki Ka Bharta: घर के...
लाइफ स्टाइल
Lauki Ka Bharta: घर के सभी सदस्यों का मूड इससे हो जाएगा बेहतर
Sarita
29 May 2025 10:00 AM IST

x
Lauki Ka Bharta:खास तौर से बच्चे तो लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं। उन्हें जैसे ही पता चलता है कि आज लौकी की सब्जी बनेगी तो उनका मूड खराब हो जाता है। आज हम लौकी की एक ऐसी डिश बताने जा रहे हैं, जिससे उन्हें कोई शिकायत नहीं रहेगी। वे भी इसे घर के अन्य सदस्यों की जैसे चाव से खाएंगे। हम यहां बात कर रहे हैं लौकी के भर्ते की। यह स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर होता है। आप अगर लौकी की सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं तो बदलाव के लिए इसे ट्राई कर सकते हैं। गर्मी में यह सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। ये डाइजेस्टिव होने के साथ ही शरीर को एनर्जी देता है।
सामग्री (Ingredients)
लौकी – 1/2
टमाटर – 1
प्याज – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
तेल – 2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले लौकी को छील लें और उसके बाद उसे कद्दूकस कर लें। कद्दकूस लौकी को एक बर्तन में अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर करछी से मिक्स करें।
- कुछ सैकंड बाद ही जीरा तड़कने लगेगा। इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें। कुछ देर बाद प्याज का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाएगा।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा टमाटर डालें और अच्छे से पकाएं। इसके बाद इसमें लाल मिर्च, हल्दी, कद्दूकस लौकी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब भर्ते को मीडियम आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में भर्ते को चलाते रहें और चेक करते रहें कि वह पका या नहीं।
- जब भर्ता अच्छे से पक जाए तो गैसे बंद कर दें और उसे एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसे सर्व करने से पहले नींबू का रस डाल दें और हरा धनिया पत्ती से गार्निश करें।
TagsLauki Ka Bharta जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





