लाइफ स्टाइल

Lauki Ka Bharta: बनाये स्वादिष्ट डिश, बच्चे भी नहीं करेंगे शिकायत

Sarita
24 Jun 2025 9:58 AM IST
Lauki Ka Bharta: बनाये स्वादिष्ट डिश, बच्चे भी नहीं करेंगे शिकायत
x
Lauki Ka Bharta: हम यहां बात कर रहे हैं लौकी के भर्ते की। यह स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर होता है। आप अगर लौकी की सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं तो बदलाव के लिए इसे ट्राई कर सकते हैं। गर्मी में यह सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। ये डाइजेस्टिव होने के साथ ही शरीर को एनर्जी देता है।
सामग्री (Ingredients)
लौकी – 1/2
टमाटर – 1
प्याज – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
तेल – 2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले लौकी को छील लें और उसके बाद उसे कद्दूकस कर लें। कद्दकूस लौकी को एक बर्तन में अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर करछी से मिक्स करें।
- कुछ सैकंड बाद ही जीरा तड़कने लगेगा। इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें। कुछ देर बाद प्याज का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाएगा।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा टमाटर डालें और अच्छे से पकाएं। इसके बाद इसमें लाल मिर्च, हल्दी, कद्दूकस लौकी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब भर्ते को मीडियम आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में भर्ते को चलाते रहें और चेक करते रहें कि वह पका या नहीं।
- जब भर्ता अच्छे से पक जाए तो गैसे बंद कर दें और उसे एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसे सर्व करने से पहले नींबू का रस डाल दें और हरा धनिया पत्ती से गार्निश करें।
Next Story