लाइफ स्टाइल

Lauki-Dal Cheela: लाजवाब स्वाद

Sarita
3 Aug 2025 12:59 PM IST
Lauki-Dal Cheela: लाजवाब स्वाद
x
Lauki-Dal Cheela: इसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। घर में अचानक अगर कोई मेहमान आ जाए और उन्हें अच्छी फूड डिश परोसना चाहते हैं तो यह बना सकते हैं। यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है और पौष्टिक भी होता है। यह डाइजेशन के लिहाज से भी बढ़िया होता है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। आप इसे छुट्टी वाले दिन या जब भी आपका मन करे नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
मूंग दाल - 100 ग्राम
चना दाल - 100 ग्राम
उड़द दाल - 50 ग्राम
हींग - 1-2 चुटकी
लौकी - 300 ग्राम
हरी मिर्च - 3-4 (बारीक काट लें)
अदरक - 2 इंच लंबा टुकड़ा (कद्दूकस कर लें)
लाल मिर्च - 1/4 चम्मच (यदि आप चाहें)
नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
जीरा - 2 छोटी चम्मच
तेल - चीले सेंकने के लिए
- सबसे पहले सभी दालों को अच्छे से धो लें और फिर इन्हें कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
- उसके बाद इन दालों को पानी से निकालकर मिक्सर में बारीक पीस लीजिए और लौकी को छीलकर धोकर कद्दूकस कर लीजिए।
- अब दाल के पेस्ट को किसी बर्तन में निकालकर उसमें कद्दूकस लौकी, हरी मिर्च, अदरक, नमक व लाल मिर्च मिलाकर फेंटें और फिर बेकिंग पाउडर डालकर थोड़ा सा और फेंटिए।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें और उसमें 1/4 छोटी चम्मच जीरा डालकर भूनें।
- इसके बाद इसमें दाल का इतना घोल डालें कि चीला 1/2 सेमी. मोटा दिखाई दे और फिर इस चीले को ढककर 4-5 मिनट तक धीमी गैस पर सेकें।
- अब ढक्कन खोलकर चीला पलटें और फिर से ढककर 2-3 मिनट धीमी गैस पर सेक लें।
- जब चीला दोनों तरफ से ब्राउन व कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें और बाकी के चीले भी इसी तरह से सेंककर प्लेट में निकाल लें।
Next Story