- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lauki Bharta: ...
लाइफ स्टाइल
Lauki Bharta: गर्मियों में ट्राई करें पोषण से भरपूर ये आसान रेसिपी
Sarita
14 May 2025 6:59 AM IST

x
Lauki Bharta: बच्चे तो लौकी की सब्जी का नाम सुनकर ही मुंह बनाने लगते हैं. हालांकि लौकी की सब्जी के बजाय लौकी का भर्ता बनाया जाए तो वो ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर होता है. रूटीन में आप अगर लौकी की सब्जी खा-खाकर बोर हो गए हैं तो बदलाव के लिए लौकी का भर्ता भी ट्राई कर सकते हैं. गर्मी के मौसम में लौकी का भर्ता सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है. ये सुपाच्य होने के साथ ही शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है|
सामग्री (Ingredients)
लौकी – 1/2
टमाटर – 1
प्याज – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
तेल – 2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले लौकी को छील लें और उसके बाद उसे कद्दूकस कर लें। कद्दकूस लौकी को एक बर्तन में अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर करछी से मिक्स करें।
- कुछ सैकंड बाद ही जीरा तड़कने लगेगा। इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें। कुछ देर बाद प्याज का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाएगा।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा टमाटर डालें और अच्छे से पकाएं। इसके बाद इसमें लाल मिर्च, हल्दी, कद्दूकस लौकी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब भर्ते को मीडियम आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में भर्ते को चलाते रहें और चेक करते रहें कि वह पका या नहीं।
- जब भर्ता अच्छे से पक जाए तो गैसे बंद कर दें और उसे एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसे सर्व करने से पहले नींबू का रस डाल दें और हरा धनिया पत्ती से गार्निश करें।
TagsLauki Bhartaगर्मियोंपोषणLauki BhartaSummerNutritionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





