- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Langcha: त्योहार हो या...
लाइफ स्टाइल
Langcha: त्योहार हो या खुशी का मौका,मजा बढ़ा देगी ये बंगाली मिठाई
Sarita
11 July 2025 11:41 AM IST

x
Langcha: किसी खुशी के अवसर या त्योहार पर यह मिठाई चार चांद लगा देगी और महफिल का रौनक बढ़ाने का काम करेगी। वैसे जरूरी नहीं है कि आप इसके लिए किसी मौके का इंतजार करें। आम दिनों में भी इसका लुत्फ उठाने में पीछे नहीं रहें। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर अपनी हसरत पूरी करें।
सामग्री :
200 ग्राम खोया
2 बड़े चम्मच मैदा
1 बड़ा चम्मच सूजी
1 बड़ा चम्मच घी
½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
डीप फ्राई करने के लिए घी या तेल
चाशनी के लिए सामग्री:
1 ½ कप चीनी
2 कप पानी
विधि :
- एक पैन में पानी डालकर उसे गरम करें और फिर उसमें चीनी डालकर उसे उबालें। इसे 5-6 मिनट तक पकने दें जब तक कि यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
- चाशनी एक तार की बन जाए, तो आंच बंद करके उसे अलग रखें। एक कटोरे में खोया, मैदा, सूजी, घर में बना इलायची पाउडर और घी मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। अगर आटा बहुत सूखा लगे, तो एक बड़ा चम्मच दूध डालकर गूंथें।
- आटे को 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इसके बाद आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और उन्हें बेलनाकार आकार दें।
- अब इन्हें तलने के लिए एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें। लंगचा को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- तेल से निकालें और तुरंत उन्हें गरम चाशनी में डालकर 2 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे मिठास अच्छी तरह से आटे के अंदर बैठ जाएगी।
- अब इनके ऊपर कटे हुए पिस्ता या बादाम डालकर सजाएं। तैयार है लंगचा।
TagsLangchaत्योहारमिठाईLangchaFestivalSweet जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





