लाइफ स्टाइल

Lahori Chana : लाहौरी चना का असली स्वाद, बस इस आसान रेसिपी को फॉलो करें

Sarita
20 Nov 2025 10:53 AM IST
Lahori Chana : लाहौरी चना का असली स्वाद, बस इस आसान रेसिपी को फॉलो करें
x
Lahori Chana : लाहौर की गलियों में मिलने वाले इन चनों का ऐसा अनोखा फ्लेवर होता है कि एक बार चखने के बाद उसका स्वाद लंबे समय तक याद रहता है. अच्छी बात यह है कि अब आपको वही असली लाहौरी टेस्ट पाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं. कुछ चुनिंदा मसाले, सही कुकिंग और थोड़ा सा समय देकर आप अपने किचन में ही रिच, चटपटे और बिलकुल मार्केट-स्टाइल लाहौरी चने बना सकती हैं. बस इस आसान रेसिपी को फॉलो करें और घर में ही लाहौर वाला असली स्वाद पाएं.
लाहौरी चने बनाने के लिए किन किन चीजों की जरुरत होती है?
चना – 500 g
तेल – 100 ml
साबुत काली मिर्च – 1/2 चम्मच
लौंग – 4–5
दालचीनी स्टिक – 1
जीरा – 1 चम्मच
अदरक पेस्ट – 1 चम्मच
लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
प्याज प्यूरी – 2 (पीसकर)
नमक – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च फ्लेक्स – 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
दही – 100 g
घर पर लाहौरी चने बनाने की आसान विधि क्या है?
1. लाहौरी चने बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तब उसमें काली मिर्च, लौंग, दालचीनी का टुकड़ा और जीरा डालें. इन मसालों को लगभग एक मिनट तक भूनें ताकि उनकी खुशबू निकल आए.
2. अब आप पैन में प्याज की प्यूरी डालें. इस प्याज को चार–पांच मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए और कच्ची महक चली जाए, तब अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और इसे एक मिनट भूनें.
3. इसके बाद आप नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च फ्लेक्स और काली मिर्च पाउडर डालें. इन मसालों को तीन चार मिनट तक अच्छे से पकाएं ताकि तेल मसाले से अलग दिखने लगे.
4. अब आप दही डालें और इसे लगातार चलाते हुए पांच मिनट पकाएं ताकि दही फटे नहीं. फिर आप 400 ग्राम उबले हुए चने डालें और उन्हें मसाले के साथ पांच मिनट तक पकाएं.
5. आप बचे हुए 100 ग्राम चनों को दो – तीन चम्मच पानी डालकर पीस लें और पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को पैन में डालें और इसे चार मिनट पकाएं ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए.
6. आखिर में आप पानी डालें, पैन को ढक दें और मीडियम आंच पर लगभग पंद्रह मिनट तक पकाएं ताकि सारे स्वाद अच्छे से मिल जाएं और करी स्वादिष्ट बन जाए|
Next Story