- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Laddu Gopal Shringar:...
लाइफ स्टाइल
Laddu Gopal Shringar: इस श्रावण ऐसे करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, कई गुना बढ़ जाएगा पूजा और सेवा का फल
Sarita
2 July 2025 12:07 PM IST

x
Laddu Gopal Shringar: सावन का पवित्र महीना शुरू होने ही वाला है. ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि इस माह में कैसे घर में लड्डू गोपाल जी की सेवा शृंगार करना चाहिए. आइए इस बारे में विस्तार से जानें|
लड्डू गोपाल की सेवा बच्चे की तरह की जाती है. इस तरह साधक और उसके परिवार के जन पर लड्डू गोपाल जी की बहुत कृपा होती है. ऐसे में सावन माह में लड्डू गोपाल का शृंगार अगर साधक अलग तरीके से करें तो लड्डू गोपाल बहुत प्रसन्न होते हैं|
लड्डू गोपाल को शृंगार अति प्रिय है. ऐसे में सावन में उनके शृंगार में हरे रंग की बढ़ोतरी करना शुभ होगा. जैसे हरे रंग की पोषक और फूलों के आभूषण पहनाना, मोगरे का इत्र अर्पित करना. इस तरह के शृंगार से लड्डू गोपाल प्रसन्न होंगे|
सावन में लड्डू गोपाल का शृंगार फूलों से करें. तरह-तरह के फूल चुनें और उसकी माला बनाएं, कानों के लिए कुंडल बनाएं और लड्डू गोपाल को पहनाएं. फूलों से कई तरह के आभूषण जैसे हाथ के कंगन, पाजेब आदि बना सकते हैं|
अगर चाहें तो लड्डू गोपाल के लिए मार्केट से फूलों से बनी ज्वेलरी ला सकते हैं. लड्डू गोपाल को मोती आदि के गहने भी पहना सकते हैं. जैसे कंगन, कुंडल या कमरबंद आदि लड्डू गोपाल जी को पहनाएं. उन्हें प्रसन्नता होगी|
TagsLaddu Gopal Shringarश्रावणलड्डू गोपालश्रृंगारShravanLaddu Gopaldecorationजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





