- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lachha Aloo Pakora...
लाइफ स्टाइल
Lachha Aloo Pakora :शाम के नाश्ते के लिए बनाएं क्रिस्पी लच्छा आलू पकोड़ा
Sarita
8 April 2025 11:44 AM IST

x
Lachha Aloo Pakora : ये पकौड़े खाने में बहुत क्रिस्पी होता है। इसे कद्दूकस करके बनाया जाता है। ऐसे तो लच्छा पराठा भी खाने में बहुत टेस्टी लगता है। लेकिन जब बात पकौड़े की आती है, तो मजा दोगुना हो जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए लच्छा आलू पकौड़े की रेसिपी लेकर आए है। इस रेसिपी को आप इफ्तार या फिर शाम के स्नैक्स में बना सकते है। इसे घर पर बनान बहुत आसान है। तो चलिए जानते है।
क्रिस्पी लच्छा आलू पकौड़ा रेसिपी:
सामग्री
5 आलू
2 कप बेसन
4 चम्मच कॉर्न फ्लोर
1 कप मैदा
1 चम्मच हल्दी पाउडर
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच अदरक- लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
2 चम्मच चीज़
क्रिस्पी लच्छा आलू पकौड़ा बनाने की विधि
क्रिस्पी लच्छा आलू पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छिलकर साफ पानी से धो लें।
फिर इसे चाकू की मदद से पतले- पतले स्लाइस में काट लें। आप चाहे तो आलू को कद्दूकस भी कर सकते है।
अब बाउल में कद्दूकस किए हुए आलू को डाल लें। फिर इसमें बेसन, मैदा, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी,धनिया पाउडर, चाट मसाला,
काली मिर्च पाउडर, गरम मासाल, अदरक- लहसुन का पेस्ट, नमक, बारीक कटा हुई हरी धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें।
अब गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें। तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें आलू का तैयार किया हुआ मिश्रण डालते जाएं।
ऐसे ही सारे मिश्रण को एक- एक करके तेल में डालते जाएं।
ध्यान रहें सभी पकौड़ों को धीमी आंच पर भी फ्राई करें। अगर तेज आंच पर पकौड़े को फ्राई करेंगे, तो पकौड़े अंदर से कच्चे और बाहर से जल जाएंगे।
इसके बाद पकौड़ों को क्रिस्पी होने तक अच्छे से फ्राई कर लें। जब पकौड़े अच्छे से फ्राई हो जाएं, तो इसे प्लेट में निकाल लें।
तैयार है आपकी स्वादिष्ट क्रिस्पी लच्छा आलू पकौड़ा।
आप इसे हरी चटनी और केचप के साथ सर्व करें।
आप इसे इफ्तार पार्टी या फिर शाम के स्नैक्स में भी बना सकते है।
TagsLachhaAloo Pakoraक्रिस्पीलच्छाआलू पकोड़ाLachhaCrispyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





