लाइफ स्टाइल

गर्मियों में मिलने वाली संजीवनी है कुंदरू, दिल से लेकर पेट का रखेगा ख्याल

jantaserishta.com
29 March 2026 3:02 PM IST
गर्मियों में मिलने वाली संजीवनी है कुंदरू, दिल से लेकर पेट का रखेगा ख्याल
x
नई दिल्ली: प्रकृति हमें कुछ ऐसी सब्जियां देती है जो दिखने और खाने में भले ही ज्यादा स्वादिष्ट नहीं होती हैं, लेकिन वह गुणों का खजाना होती हैं। गर्मियों के सीजन के साथ ही बाजार में कुंदरू आसानी से मिल जाता है। परवल की तरह दिखने वाला कुंदरू कई रोगों और हार्मोन को नियंत्रित करने में लाभकारी है। कुंदरू में फाइबर, विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं और इसकी सब्जी आसानी से बनकर तैयार भी हो जाती है।
कुंदरू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट और शुगर दोनों का ध्यान रखता है। इसकी सब्जी का सेवन करने से खाना खाने के बाद अचानक बढ़ने वाली शुगर नियंत्रित रहती है। यही कारण है कि इस सब्जी को मधुमेह के रोगियों के लिए संजीवनी कहा गया है। पाचन में आसान होने से जल्दी पच भी जाती है और पेट को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए यह सब्जी फायदेमंद है।
कुंदरू हृदय और कोलेस्ट्रॉल दोनों के लिए लाभकारी है। यह शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है और नसों की ब्लॉकेज का खतरा भी कम करता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है, तो इसका सेवन हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। इसके अलावा कुंदरू में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और पचने में हल्का रहता है।
अगर कब्ज की परेशानी रहती है, तो कुंदरू का सेवन दवा की तरह काम करेगा। यह पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ने की क्षमता रखता है। कुंदरू में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, और यही कारण है कि कुंदरू के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह मौसम बदलने के साथ होने वाले छोटे-छोटे रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा, विटामिन सी और विटामिन ए बालों और स्किन के लिए भी लाभकारी हैं। विटामिन सी और विटामिन ए बालों और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
कुंदरू की चाहे तो सब्जी बनाकर खा सकते हैं, लेकिन अगर कुंदरू का पूरा पोषण लेना है तो इसको भाप में पकाकर हल्का फ्राई कर कम मसालों के साथ खा सकते हैं। यह भले ही स्वाद में बेहतरीन नहीं होगा, लेकिन सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story