- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kunafa Cheese...

x
Kunafa Cheese Roll: बड़ों के साथ बच्चों को भी ये स्वीट बहुत पसंद आएगी। इसे किसी खास अवसर या फिर त्योहार के लिए भी प्लान किया जा सकता है। इतनी शानदार मिठाई को खाकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा। घरवाले तो इसका मजा लें ही, साथ ही बाहर से आने वाले लोगों का भी इसके साथ स्वागत करें। हर ओर से तारीफ ही तारीफ सुनाई देगी। इसे बनाना भी आसान है। तो चलिए अब जरा भी देर किए बगैर फटाफट नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी और इसे स्टेप बाई स्टेप फॉलो कर अपनी हर मुश्किल आसान बना लें।
सामग्री (Ingredients)
दूध
कॉर्नफ्लोर
चीनी
चीज स्लाइस
बटर
वनीला एसेंस
नींबू
ब्रेड
मोजरेला चीज
मैदा
सेवई
देशी घी
शुगर सीरप
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आधा लीटर दूध लें और उसे उबलने के लिए रख दें। इसमें 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर और चीनी मिक्स करें। अब दूध को हल्का गाढ़ा होने तक पकाना है।
- अब दूध में 2 चीज स्लाइस और थोड़ा बटर डालकर मिक्स कर दें। अब दूध में थोड़ा वनीला एसेंस डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब शुगर सीरप बनाने के लिए 1 कप चीनी, 1 पतला टुकड़ा नींबू और आधा कप पानी डालकर चीनी को पानी घुलने तक पकाएं। इसमें थोड़ा गुलाब जल डाल दें।
- अब दूध से चीज सॉस बनकर तैयार हो चुका है। एक ब्रेड लें और उसके किनारे निकाल दें। ब्रेड को बेलन से हल्का बेलकर बड़ा कर लें।
- इसमें चीज सॉस लगाएं आप चाहें तो चम्मच या किसी कोन की मदद से चीज सॉस लगाएं। अब इसमें थोड़ा मोजरेला चीज डालें और ब्रेड को गोल रोल कर लें।
- अब एक प्लेट में मैदा, कॉर्नफ्लोर, इलायची पाउडर और पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें। इस घोल में तैयार किए गए ब्रेड रोल डालें और तुरंत निकाल लें।
- ब्रेड रोल को भुनी हुई एकदम बारीक वाली सेवई में लपेटें और इन्हें हाई फ्लेम पर देसी घी में फ्राई कर लें।
- सारा घी निकल जाए उसके बाद किसी प्लेट में गरमागरम रोल रखें और ऊपर से शुगर सीरप डालकर सर्व करें। तैयार है कुनाफा चीज रोल।
TagsKunafaCheese Rollमीठाव्यंजन KunafaSweetRecipe जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





