- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kulfi: मटका कुल्फी...
लाइफ स्टाइल
Kulfi: मटका कुल्फी शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ देती है एक अलग ही एहसास दिलाती है
Raj Preet
5 Jun 2024 5:06 PM IST
Lifestyle: मौसम Season चाहे कोई सा भी हो आइसक्रीम और कुल्फी खाना हर किसी को खूब पसंद होता है। फिलहाल देश में गर्मी का मौसम है और लोग हमेशा खाने-पीने की ऐसी चीज की तलाश में रहते हैं जो उन्हें अंदर से ठंडक प्रदान करे। एक ऐसी ही लोकप्रिय डिश है मटका कुल्फी जो छोटे-बड़े सबको एक अलग ही सुकून देती है। इसके स्वाद के क्या कहने! हर कोई तारीफ ही करता नजर आता है। यूं तो यह बाजार में भी मिल जाती है, लेकिन आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। हम इस रेसिपी को बनाने की आसान विधि बताएंगे, जिससे आपको जरा भी दिक्कत नहीं आएगी।
सामग्री (Ingredients)
2 कप दूध
1 कप क्रीम
1 कप कंडेंस्ड मिल्क
1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
1/4 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स
1 टेबल स्पून केसर दूध
2 मटके
विधि (Recipe)
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में दूध गरम कर लें।
- अब दूध में क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
- अब दूध के आधा रह जाने पर इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस बंद कर दें।
- इसके बाद जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब मिश्रण को मटकों में डालकर सिल्वर फॉयल से कवर कर दें।
- अब 7-8 घंटों के लिए इसे फ्रीजर में रख दें। आपकी मटका कुल्फी तैयार है।
- इसे फ्रिज से निकालकर सर्व करें।
TagsKulfiमटका कुल्फीMatka Kulfiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story







