भारत

'King' बकरा 21 लाख में बिका...चमचमाती लाइट-म्यूजिक के बीच रैंप वॉक करते बकरों को लोग देखते रह गए

jantaserishta.com
5 Jun 2024 4:52 PM IST
King बकरा 21 लाख में बिका...चमचमाती लाइट-म्यूजिक के बीच रैंप वॉक करते बकरों को लोग देखते रह गए
x
इस शो में बकरे रैंप वॉक करते हुए दिखाई दिए.
भोपाल: डिम-डिम लाइट, स्लो-स्लो म्यूजिक और एनर्जेटिक कमेंट्री के बीच तंदुरुस्त बकरों की रैंप वॉक और तालियों की गड़गड़ाहट... मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह नजारा बीती रात देखा गया. मौका था- देश में पहली बार हुए बकरों के फैशन शो का. इस शो में बकरे रैंप वॉक करते हुए दिखाई दिए.
भोपाल के लांबाखेड़ा स्थित ड्रीम गार्डन में आयोजित इस शो में 'King' नामक बकरा आकर्षण का केंद्र रहा. इस इवेंट में किंग ही शोस्टॉपर रहा. खास बात यह है कि रैंप पर धमाकेदार एंट्री के साथ ही ऑडियंस की नजरें बकरे किंग पर ठहर गईं. हर कोई King की एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिया.
इब्राहिम गोट फार्म (Goat Farm) के मालिक सोहेल अहमद ने King को इस फैशन शो में लॉन्च किया था और मुंबई निवासी ओवेज़ काग़ज़ी ने 21 लाख रुपए में खरीदा है. मालिक सोहेल अहमद ने बताया कि किंग का वजन 177 किलोग्राम है. यह रोजमर्रा में काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर और खजूर खाता है. खास बात यह है कि किंग को टॉनिक से नहलाया जाता है और उसका वैक्सिनेशन भी करवाया गया है.
इसके अलावा, गर्मी से बचाने के लिए बकरे के लिए स्पेशल हाउस बनाया गया है और चारों तरफ कूलर लगाए गए हैं. एक केयरटेकर विशेष तौर पर किंग की देखरेख के लिए रखा गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story