- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हाई ब्लड प्रेशर की...
लाइफ स्टाइल
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में रामबाण है कृष्ण कमल, डायबिटीज में भी लाभदायी
SHIDDHANT
14 Dec 2025 11:20 PM IST

x
Delhi दिल्ली। अनियमित दिनचर्या शारीरिक-मानसिक कई समस्याओं की वजह बनती जा रही है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। लाखों लोग इनसे जूझ रहे हैं और दवाओं पर निर्भर हैं। कहते हैं न कि हर समस्या का समाधान प्रकृति में छिपा होता है। ऐसा ही एक प्राकृतिक उपचार कृष्ण कमल का फूल है। सुंदर बैंगनी फूल जो न केवल आंखों को सुकून देता है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है। आयुर्वेदाचार्य इसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याओं का रामबाण इलाज मानते हैं। गोलियों की जगह यह जड़ी-बूटी स्वास्थ्य को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बनाती है।
आयुर्वेद में 'कृष्ण कमल' को औषधीय गुणों से भरपूर कहा जाता है। यह सुंदर बैंगनी फूल, जिसे पैशन फ्लावर भी कहते हैं, यह न केवल भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है, बल्कि इसके औषधीय गुण कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाते हैं। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि कृष्ण कमल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने में बेहद प्रभावी है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और अल्कलॉइड्स रक्त वाहिकाओं को आराम देकर ब्लड प्रेशर को कम करते हैं और हृदय गति को संतुलित रखते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह लाभदायी है। कृष्ण कमल ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद करता है और पैनक्रियाटिक सेल्स को मजबूत बनाता है। नियमित सेवन से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे डायबिटीज की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा, यह पेशाब में जलन की समस्या को दूर करता है। कृष्ण कमल के सबसे प्रमुख फायदे तनाव और अनिद्रा में देखे जाते हैं।
अनिद्रा से जूझ रहे लोगों के लिए भी कृष्ण कमल लाभ देता है। पीड़ित इसे रात में ले सकते हैं, इससे गहरी और आरामदायक नींद आती है। आयुर्वेदाचार्य कहते हैं कि यह मानसिक थकावट, अवसाद और नर्वसनेस में भी कारगर है। इसके सेवन का तरीका भी आसान है। एक चम्मच सूखे फूल का पाउडर एक कप पानी में उबालें। 5-10 मिनट छोड़कर छान लें और गुनगुना पीएं। दिन में 2-3 बार ले सकते हैं। तनाव या अनिद्रा के लिए सोने से पहले इसका सेवन सबसे अच्छा है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और पूरे शरीर को सुकून देता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि कृष्ण कमल का सेवन संयम में करें। गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं या कोई दवा ले रहे लोग डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Tagsकृष्ण कमलपैशन फ्लावरआयुर्वेदहाई ब्लड प्रेशरडायबिटीजतनावअनिद्राप्राकृतिक स्वास्थ्यऔषधीय गुणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





