- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Every dress पर परफेक्ट...
Every dress पर परफेक्ट लुक देते हैं कोरियन शूज, जानें लेटेस्ट डिजाइन

Lifestyle लाइफ स्टाइल : कोरियन स्किन केयर और कोरियन ड्रामा के बाद अब जेन जी गर्ल्स के बीच कोरियन फैशन का नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अब सिर्फ स्किन केयर और ड्रेसेज ही नहीं, बल्कि कोरियन स्टाइल फुटवियर और शूज भी युवतियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। यह फुटवियर न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं।
अगर आप भी ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक पसंद करती हैं, तो कोरियन फुटवियर की कुछ खास डिजाइनों पर जरूर ध्यान दे सकती हैं। ये शूज जींस, स्कर्ट और ड्रेसेज सभी के साथ आकर्षक लुक देते हैं, जिसकी वजह से इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला ट्रेंड हैजेली शूज। ये शूज चमकीले और कलरफुल मटेरियल से बने होते हैं, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। इनका फेमिनिन और क्यूट लुक जेन जी गर्ल्स को खासा पसंद आ रहा है। खासकर कैजुअल आउटिंग और कॉलेज लुक के लिए ये शूज एक बेहतरीन विकल्प बनते जा रहे हैं।
जेली शूज को स्कर्ट, ड्रेस और जींस के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। खासकर चेरी रेड जैसे ब्राइट कलर्स में ये शूज और भी ज्यादा आकर्षक लगते हैं। हल्के और आरामदायक होने की वजह से इन्हें लंबे समय तक पहना जा सकता है।फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरियन फुटवियर का यह ट्रेंड आने वाले समय में और भी तेजी से बढ़ सकता है, क्योंकि युवाओं में अलग और यूनिक स्टाइल अपनाने का चलन लगातार बढ़ रहा है।कुल मिलाकर कोरियन फुटवियर डिजाइन न सिर्फ फैशन में नया बदलाव ला रहे हैं, बल्कि युवतियों के स्टाइल स्टेटमेंट को भी एक नया और ट्रेंडी लुक दे रहे हैं।





