लाइफ स्टाइल

Rainy के मौसम में घूमने की बेस्ट लोकेशन, दोस्तों संग बनाएं प्लान

Ratna Netam
1 July 2026 8:27 PM IST
Rainy  के मौसम में घूमने की बेस्ट लोकेशन, दोस्तों संग बनाएं प्लान
x
बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।

Lifestyle लाइफ स्टाइल : भारत में मानसून का मौसम शुरू होते ही कई पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ और भी ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं। बारिश के बाद जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिलती है, वहीं दूसरी तरफ हरियाली और झरनों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यही वजह है कि जुलाई-अगस्त के महीने में लोग घूमने-फिरने की प्लानिंग ज्यादा करते हैं। अगर आप भी इस मानसून में दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।

इनमें सबसे पहले नाम आता है उत्तराखंड की प्रसिद्ध वैली ऑफ फ्लावर्स का। यह जगह जुलाई से सितंबर के बीच अपने सबसे खूबसूरत रूप में होती है। मानसून की बारिश के बाद यहां की पूरी घाटी रंग-बिरंगे जंगली फूलों से भर जाती है। हजारों प्रकार के दुर्लभ फूल इस घाटी को एक प्राकृतिक कालीन की तरह सजा देते हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ट्रैकिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं मानी जाती।

इसके अलावा मानसून में हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र के हिल स्टेशन और पूर्वोत्तर भारत की कई जगहें भी बेहद खूबसूरत हो जाती हैं। हरियाली से ढके पहाड़, बादलों से घिरी वादियां और झरनों की गूंज पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव देती है।इस मौसम में यात्रा करते समय लोग खास तौर पर प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं। बारिश की हल्की फुहारें और ठंडी हवाएं सफर को और भी यादगार बना देती हैं।

हालांकि मानसून में यात्रा करते समय सुरक्षा और मौसम की जानकारी लेना जरूरी होता है, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सही तैयारी के साथ यह मौसम घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।कुल मिलाकर जुलाई-अगस्त का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है।

Next Story