लाइफ स्टाइल

Kolar Bora :यह बंगाली मिठाई ज़रूर आज़माएँ

Sarita
28 May 2025 7:56 AM IST
Kolar Bora :यह बंगाली मिठाई ज़रूर आज़माएँ
x
Kolar Bora : बंगाली लोग तो इसका जायका इतना पसंद करते हैं कि पूरे साल उनकी रसोई में त्योहारों से हटकर ये रेसिपी समय-समय पर बनाई जाती है। आप भी इसे एक बार चख लेंगे तो इसके मुरीद हो जाएंगे। घर आने वाले मेहमानों को भी इसके स्वाद से रूबरू कराया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
2 पके हुए केले
½ कप पिसी हुई चीनी
1 कप चावल का आटा
1 बड़ा चम्मच मैदा
2 बड़े चम्मच दूध पाउडर
1 चम्मच दालचीनी पाउडर
½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
तलने के लिए तेल
- सबसे पहले पके हुए केलों को छीलकर एक बाउल में मैश करने के बाद उसमें पीसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसमें चावल, मैदा, दूध पाउडर, दालचीनी पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर मिला लें।
- इस आटे से नींबू के आकार की लोइयां बनाकर अलग रख लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करके इस तेल में धीमी आंच पर बॉल्स डालकर तब तक फ्राई करें जब तक कि बोरा का रंग गहरा भूरा न हो जाए।
- फिर इसका अतिरिक्त तेल निकालने के लिए किचन टॉवल पर डालें।
- आपके टेस्टी बंगाली कोलार बोरा बनकर तैयार हैं। इन्हें गरमागरम परोसें।a-
Next Story