लाइफ स्टाइल

जानिए रेड मीट ज्यादा सेवन करने से, दिल की बीमारी वालो को आखिर क्यों है खतरा

Tara Tandi
21 Dec 2020 10:19 AM GMT
जानिए रेड मीट ज्यादा सेवन करने से, दिल की बीमारी वालो को आखिर क्यों है खतरा
x
शेधकर्ताओं के नए अध्ययन के अनुसार रेडमीट (लाल मांस) का अधिक सेवन आपके दिल के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क| शेधकर्ताओं के नए अध्ययन के अनुसार रेडमीट (लाल मांस) का अधिक सेवन आपके दिल के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। शोधकर्ताओं ने 30 वर्षों के अवलोकन पर आधारित अपने अध्ययन में दावा किया है कि इससे ह्दय संबंधी बीमारियों का जोखिम 15 फीसदी तक बढ़ जाता है।

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने अमेरिका के करीब 43,272 पुरुषों के 30 वर्ष के डाटा का आकलन किया। इन लोगों की औसत उम्र 53 वर्ष थी। उन्होंने पाया कि संसाधित रेड मीट का ज्यादा सेवन जल्द मृत्यु और प्रमुख पुरानी बीमारियों के बढ़ते जोखिम के साथ जुड़ा हुआ है। बीएमजे जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि रेड मीट खाने से आपको ह्रदय रोगों को जोखिम अधिक हो सकता है। इसमें कहा गया कि प्रतिदिन संसाधित रेड मीट का सेवन करने से ह्दय संबंधित रोग होने का खतरा 12 फीसदी होता है, जबकि अधिक सेवन के मामले में यह बढ़कर 15 फीसदी तक पहुंच जाता है। वहीं असंसाधित रेड मीट से भी 11 प्रतिशत अधिक जोखिम देखा गया है।

इस तरह किया गया अध्ययन: यह अवलोकन साल 1986 में शुरू हुआ था। इस अध्ययन में शामिल किए गए प्रतिभागियों में इसके शुरू के समय किसी भी प्रकार का हृदय रोग या कैंसर के लक्षण नहीं था। इसके बाद हर चार साल में इन लोगों ने एक विस्तृत आहार प्रश्नावली में भाग लिया।

रेड मीट में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक : शोध के अनुसार, रेड मीट में संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है, जिसके अधिक सेवन से दिल के रोग भी बढ़ सकते है। वहीं संसाधित रेड मीट में कोलेस्ट्रॉल होता है, जिसका अधिक सेवन करने से मोटापा बढ़ने के साथ ही हृदय रोगों का जोखिम भी बढ़ जाता है।

Next Story