लाइफ स्टाइल

डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे हेल्दी फल कौन-से हैं जानिए

Tara Tandi
18 July 2022 11:30 AM GMT
डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे हेल्दी फल कौन-से हैं जानिए
x
फल और सब्ज़ियां का सभी की डाइट का हिस्सा होना ज़रूरी है, क्योंकि ये ज़रूरी विटामिन्स और खनीज का बड़ा स्त्रोत होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फल और सब्ज़ियां का सभी की डाइट का हिस्सा होना ज़रूरी है, क्योंकि ये ज़रूरी विटामिन्स और खनीज का बड़ा स्त्रोत होते हैं। ये पोषक तत्व आपके शरीर को फिट और स्वस्थ रखते हैं। हालांकि, हर कोई सभी फल और सब्ज़ियों को नहीं खा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी का शरीर और स्वास्थ्य एक तरह का नहीं है। लोग कई बीमारियों और स्थितियों से पीड़ित होते हैं।

खासतौर पर डायबिटीज़ एक ऐसी स्थिति है, जिसमें एक व्यक्ति का ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा रहता है। सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से इसे कंट्रोल में रखा जाता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि लोग सिर्फ वही चीज़े खाएं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो, ताकि ब्लड सुगर स्तर कम करने में मदद मिले।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स क्या होता है?
ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर के स्तर पर खाने के प्रभाव का क्या असर को मापने का तरीका है। यह किसी फूड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा की तुलना खाने पर ब्लड शुगर पर पड़ने वाले प्रभाव से करता है। हर फूड आइटम को ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर मिला हुआ है। जिन खाने की चीज़ों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर 55 से नीचे है, उन्हें कम GI का माना जाता है, वहीं, जिनका स्कोर 70 से ऊपर है, वे हाई GI वाले फूड्स हुए, यानी इन्हें खाना आपका ब्लड शुगर स्तर स्पाइक करता है।
इसी तरह फलों को भी GI स्कोर दिया गया है। जिन फलों का स्कोर कम है, उन्हें डायबिटीज़ के मरीज़ से बेझिजक खा सकते हैं। तो आइए जानें कि डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए सबसे हेल्दी फल कौन-से हैं?
नाशपाती
आप इस स्वाद से भरपूर और मीठे फल का पूरा आनंद उठा सकते हैं। नाशपाती का GI स्कोर 38 है। इन्हें छिलकों के साथ खाना ज़्यादा फायदेमंद होता है।
चेरीज़
चेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 20 है। इसे डायबिटीज़ से पीड़ित लोग आराम से खा सकते हैं।
खुबानी
इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 32 है और ये विटामिन-ए, ई और कई दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
सेब
इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 39 है। सेब को न सिर्फ डायबिटीज़ के मरीज़ बल्कि ले लोग भी खा सकते हैं, जो दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं।
संतरे
इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 40 है और संतरे विटामिन-सी और फाइबर के अच्छे स्त्रोत भी होते हैं।
स्ट्रॉबेरीज़
इनका जीआई स्कोर 41 है, यानी मधुमेह के मरीज़ों के लिए इसे खाना सुरक्षित है। दिलचस्प बात यह है कि एक कप स्ट्रॉबेरीज़ में एक संतरे से ज़्यादा विटामिन-सा होता है। इसके अलावा इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा होती है।
अंगूर
अंगूर का जीआई स्कोर 53 है और यह हेल्दी फाइबर प्रदान करते हैं। इसके अलावा अंगूर विटामिन बी-6 का भी एक अच्छा स्रोत है, जो दिमाग के काम और मूड हार्मोन को स्पोर्ट करते हैं।
प्लम यानी आलूबुखारा
इस फल का जीआई स्कोर है 40। आलूबुखारा जल्दी गल जाते हैं, यही वजह है कि यह बाज़ार में कम दिखते हैं। आप इनका सेवन ड्राई फॉर्म में भी कर सकते हैं।
Next Story