लाइफ स्टाइल

जानिए कौन से हैं वो फूड जो घटाते हैं उम्र

Khushboo Dhruw
12 Jan 2023 2:19 PM GMT
जानिए कौन से हैं वो फूड जो घटाते हैं उम्र
x
भारत में पुरूषों की औसतन आयु 69.5 साल और महिलाओं की औसतन आयु 72.2 साल है लेकिन बीमारियों

आज के समय में लोग तेजी से बीमारी का शिकार होते जा रहें हैं। इसके कई कारण हैं जिनमें से पहला है गलत लाइफस्टाइल। अगर आप अच्छी और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं तो इससे आप स्वस्थ भी रहते हैं और अधिक समय तक जीवित रहते हैं। आपकी हेल्दी लाइफस्टाइल आपको अनेक बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देता है और आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो फिट और हेल्दी रहे।


एक रिपोर्ट में इंडिया के लिए किए गए ये खुलासे
भारत में पुरूषों की औसतन आयु 69.5 साल और महिलाओं की औसतन आयु 72.2 साल है लेकिन बीमारियों और गलत लाइस्टाइल के चलते ये औसतन घटता जा रहा है। देश में हार्ट अटैक, लंग्स की बीमारियां, स्ट्रोक और डायबिटीज जैसे 50 बीमारियां कम उम्र और डेथ का रीजन बनता जा रहीं हैं। अगर आप हेल्दी और फिट लाइफ जीना चाहते हैं तो इन बातों को करें फॉलो।

एक्सपर्ट्स का कहना इन चीजों का अधिक मात्रा में सेवन हो सकता है खतरनाक
कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिक मात्रा में फास्ट फूड जैसे कि हॉट डॉग अगर आप खाते हैं तो इससे आपकी जिंदगी 36 मिनट कम हो जाती है वहीं अगर आप पीनट बटर, जैम या सैंडविच जैसी चीजों का सेवन करते हैं तो आपकी उम्र आधे घंटे तक बढ़ जाती है। एक स्टडी के मुताबिक वैज्ञानिकों ने करीब 6 हजार अलग अलग खानों की जांच करते हुए बताया है कि अगर कोई इंसान अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड मीट खाता है तो उसकी लाइफ 48 मिनट एक्सट्रा बढ़ जाती है।

इन चीजों के अधिक मात्रा में सेवन करने से घट सकती है उम्र
हॉट डॉग : जीवन के 36 मिनट कम करता है

प्रोसेस्ड मीट (बेकॉन) : जीवन के 26 मिनट कम करता है

चीज बर्गर : उम्र 8.8 मिनट कम होती है

सॉफ्ट ड्रिंक : जीवन के 12.4 मिनट कम करता है

पिज्जा : उम्र 7.8 मिनट कम होती है

इन हेल्दी चीजों के सेवन से बढ़ती है उम्र
पीनट बटर और जैम सैंडविट : उम्र के 33.1 मिनट बढ़ते हैं

बेक्ड सेल्मन मछली : उम्र के 13.5 मिनट बढ़ते हैं

केला : उम्र के 13.5 मिनट बढ़ते हैं

टमाटर : उम्र के 3.8 मिनट बढ़ते हैं

अवोकाडो : उम्र के 1.5 मिनट बढ़ते हैं


Next Story