लाइफ स्टाइल

जानिए मानसून में दही खाना चाहिए या नहीं?

Tara Tandi
19 July 2022 12:18 PM GMT
जानिए मानसून में दही खाना चाहिए या नहीं?
x
दही एक ऐसी चीज़ है, जो भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। चाहे रायता हो, लस्सी, छाछ या फिर मीठी डिश, दही हमारी डाइट में शामिल होता ही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दही एक ऐसी चीज़ है, जो भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। चाहे रायता हो, लस्सी, छाछ या फिर मीठी डिश, दही हमारी डाइट में शामिल होता ही है। कई लोग पाचन को अच्छा बनाए रखने के लिए दही रोज़ खाते हैं, ताकि मेटाबॉलिज़म और सेहत को बढ़ावा मिल सके। लेकिन क्या आप बरसात के मौसम में भी रोज़ दही खाते हैं, तो आपको यह लेख ज़रूर पढ़ना चाहिए।

क्या आप जानते हैं कि अगर दही को सही तरीके से न खाया जाए, तो यह फायदे की जगह नुकसान कर सकता है? तो आइए जानें कि मानसून में दही खाना चाहिए या नहीं?
बरसात के मौसम में दही का सेवन ऐसे बढ़ा देता है सेहत से जुड़ी मुसीबतें
गले की ख़राश और सर्दी को और बढ़ा सकता है
अगर आपके गले में खराश है, सर्दी, खांसी या ज़ुकाम है, तो फिर दही खा लेने से यह दिक्कत और बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है। यही वजह है कि आयुर्वेद में बरसात के मौसम में इसे न खाने की सलाह दी जाती है। खासकर अगर आप साइनस, कंजेशन या फिर फेफड़ों की किसी बीमारी से पीड़ित हों।
जोड़ों के दर्द को बढ़ाता है
जो लोग जोड़ों के दर्द या फिर आर्थराइटिस से पीड़ित होते हैं, उनको बारिश में दही नहीं खाना चाहिए। दही सूजन और शरीर में बलगम के उत्पादन को भी
बढ़ाता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। हालांकि, इस सदियों पुरानी मान्यता का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक शोध नहीं हुआ है।
मानसून में दही खाने का सही तरीका क्या है?
दही सेहत के लिए हेल्दी होता है, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से नहीं खाते हैं या इसे गलत चीज़ों के साथ खा लेते हैं, तो इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। दो तरह के प्रोटीन को मिलाकर खाने या फिर दही के साथ सिट्रस फूड्स को मिलाकर कभी नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में एसिड बनेगा और सीने में जलन या फिर छाले पड़ने का ख़तरा होगा।
अगर आप बारिश के मौसम में भी दही खाना चाहते हैं, तो फिर इसमें भुने ज़ीरे का पाउडर, काला नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर खाएं। यह मसाले दही की ठंडी तासीर को कम करते हैं। इस तरह से दही का सेवन गले की खराश में भी आराम पहुंचाता है। इसके अलावा, बारिश के मौसम में हमेशा ताज़ा दही ही खाएं। दही की ठंडी तासीर को कोम करने के लिए इसके साथ नट्स, ड्राईफ्रूट्स को मिलाकर खाया जा सकता है।


Next Story