लाइफ स्टाइल

जानिए गर्मियों में पेट की समस्या से बचने के लिए क्या खाएं?

Tara Tandi
25 March 2022 5:51 AM GMT
जानिए गर्मियों में पेट की समस्या से बचने के लिए क्या खाएं?
x

जानिए गर्मियों में पेट की समस्या से बचने के लिए क्या खाएं?

गर्मियों का मौसम आते ही कई तरह की शारीरिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। गर्मियों में तापमान बढ़ने पर शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही कई तरह की शारीरिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। गर्मियों में तापमान बढ़ने पर शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, चक्कर आना और कमजोरी आदि होने लगती हैं। वहीं गर्मियों में मसालेदार या तला भुना खाने से शरीर का पाचन तंत्र भी बिगड़ने लगता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिससे बैक्टीरिया या वायरस का खतरा बढ़ जाता है। इन कारणों से भी गर्मी में लोगों को पेट दर्द, गैस, पेट में संक्रमण, एसिडिटी, लूज मोशन और उल्टी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अधिकतर लोगों को गर्मी में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ गर्मी के दिनों में भरपूर पानी के सेवन की सलाह देते हैं, ताकि पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल सके। डिहाइड्रेशन की समस्या भी न हो। हालांकि पानी के अलावा भी गर्मी में कुछ चीजों का सेवन लाभकारी है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है, साथ ही शरीर को ठंडक मिलती है। अगली स्लाइड्स में जानिए गर्मियों में किन चीजों के सेवन से पेट की समस्या से बचाव होता है।

गर्मियों के फायदेमंद खाद्य पदार्थ
खीरा-पपीता
ताजे फलों का सेवन हर मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि गर्मियों में तापमान बढ़ने पर खीरा और पपीता खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी पूरी होती है। पपीता और खीरा में भरपूर फाइबर पाया जाता है। इनके सेवन से पेट को ठंडक मिलती है। ये पित्त को बैलेंस करके शरीर का पीएच भी स्वस्थ रखते हैं। अगर गर्मियों में आप गैस या एसिडिटी की समस्या होती है तो भी खीरे और पपीते का सेवन लाभदायक होता है।
नारियल पानी
शरीर के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद है। नारियल पानी में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से पारा अधिक बढ़ने पर शरीर को अंदरूनी ठंडक भी मिलती है। नारियल पानी में बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के भी गुण होते हैं। इसमें फाइबर का गुण भी होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है।
खरबूजा
खरबूजा गर्मियों का मौसमी फल है। खरबूजे का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। खरबूजे में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर एसिड रिफ्लक्स के गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर में कई तरह के आवश्यक तत्वों की पूर्ति होती है। वहीं गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी को भी खरबूजा दूर करता है। गैस और एसिडिटी की समस्याओं से भी निजात मिलता है।
केला
गर्मी बढ़ने पर रोजाना एक पका हुआ केला जरूर खाना चाहिए। केले का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। केले में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर के गुण होते हैं। फाइबर पाचन संबंधी समस्या को दूर करता है, तो वहीं पोटेशियम एसिडिटी को नियंत्रित करता है।
दही या ठंडा दूध
गर्मियों में रोजाना दही का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। दही में भरपूर फाइबर होता है, जो पेट की सेहत और डाइजेशन को बेहतर बनाता है। एसिडिटी और बदहजमी की समस्या भी दही के सेवन से दूर हो जाती है। वहीं ठंडा दूध पीने से पेट को ठंडक मिलती है। इससे जलन, एसिडिटी की परेशानी नहीं होती। ठंड दूध का मतलब सादा दूध पीए, न की फ्रिज में रखा दूध पीएं।
Next Story