लाइफ स्टाइल

जानिये क्या है कीगल एक्सरसाइज और इसके फायदे

Apurva Srivastav
21 Jan 2023 4:59 PM GMT
जानिये क्या है कीगल एक्सरसाइज और इसके फायदे
x
यह यूरीन को लीक होने से रोकने में भी मदद कर सकती है।

एक्सरसाइजेस से सिर्फ बॉडी को फिट ही नहीं रखा जा सकता है बल्कि कई खतरनाक बीमारियों के होने की संभावनाओं को भी कम किया जा सकता है। साथ ही कुछ लाइफस्टाइल डिजीज़ेस को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। बढ़ती उम्र के साथ ज्यादातर लोगों को यूरीन लीकेज की प्रॉब्लम हो जाती है वैसे ये समस्या प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं में भी बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। तो समस्या को दूर करने में कीगल एक्सरसाइज है बेहद फायदेमंद। आमतौर पर डॉक्टर्स प्रेग्नेंसी के दौरान और प्रसव के बाद महिलाओं की पेल्विक मांसपेशियों में सुधार के लिए इस व्यायाम को करने की सलाह देते हैं, तो आइए विस्तार से जानते हैं इस एक्सरसाइज के बारे में और साथ ही इसके फायदे।

कीगल एक्सरसाइज क्या है?
कीगल एक्सरसाइज को पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के नाम से भी जाना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। जब पेल्विक फ्लोर मसल्स मजबूत बनती है, तो गर्भाशय और मूत्राशय भी हेल्दी रहता है। ये एक्सरसाइज महिलाओं के लिए भी कई मायनों में बहुत कारगर होती है।
कैसे करें कीगल एक्सरसाइज?
- इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। फिर घुटनों को मोड़ें। पेट को रिलैक्स रखें, पीठ को कर्व बनाएं, पैर को पास लाएं जिससे पीठ में कर्व बनें।
- अब कीगल मसल्स को पहचानें। कीगल मसल्स वह होती हैं जिनका इस्तेमाल यूरीन को रोकने के लिए किया जाता है।
- आप कीगल मसल्स को सामान्य रूप से सांस लेते हुए 5-6 सेकेंड के लिए सिकोड़ें। फिर मांसपेशियों को थोड़ा आराम दें। इसके बाद इस प्रोसेस को दोबारा दोहराएं।
- ध्यान रखें कि जब आप इस एक्सरसाइज को करेंगे, तो कमर, पेट और थाई के मसल्स को ढीला रखें। आप इस एक्सरसाइज को 3 बार कर सकते हैं।
फीमेल्स के लिए है बेहद फायदेमंद
- इस एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस से पेल्विक फ्लोर की मसल्स मजबूत बनती है।
- यह यूरीन को लीक होने से रोकने में भी मदद कर सकती है।
- प्रेग्नेंसी में इसे करने से बॉडी नॉर्मल डिलीवरी के लिए तैयार होती है। साथ ही कीगल एक्सरसाइज प्रसव पीड़ा को भी कम करती है।
- इसे करने से कमर दर्द से भी राहत मिलती है और महिलाओं का शरीर मेनोपॉज के लिए भी तैयार होता है।
पुरुषों के लिए भी है फायदेमंद
- यह एक्सरसाइज पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। अगर पुरुष रोजाना कीगल ए्सरसाइज करेंगे, तो इससे प्रीमैच्योर इजेकुलेशन की समस्या में भी सुधार हो सकता है। जो पुरुष यूरीन को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, उन्हें कीगल एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
- कई बार पुरुष जल्दी इजेकुलेशन कर लेते हैं, इसकी वजह से उन्हें ऑर्गेज्म नहीं मिल पाता है। ऐसे में कीगल एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।
Next Story