लाइफ स्टाइल

जानिए ऑस्टोपोरोसिस से बचाव के लिए ऐसा रखें जीवनशैली और आहार

Tara Tandi
5 July 2022 6:54 AM GMT
जानिए ऑस्टोपोरोसिस से बचाव के लिए ऐसा रखें जीवनशैली और आहार
x
हड्डियों से संबंधित समस्याएं कुछ दशक पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कतों के तौर पर जानी जाती थीं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हड्डियों से संबंधित समस्याएं कुछ दशक पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कतों के तौर पर जानी जाती थीं, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में बिगड़ी लाइफस्टाइल और आहार में पौष्टिकता की कमी के कारण कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होते जा रहे हैं। ऑस्टोपोरोसिस, हड्डियों से संबंधित ऐसी ही एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण जीवन के सामान्य कामकाज तक काफी कठिन हो जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ती सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी की शारीरिक निष्क्रियता ने इस तरह की समस्याओं के जोखिम को काफी अधिक बढ़ा दिया है, ऐसे में इससे बचाव के लिए हमें अपनी जीवनशैली को ठीक करना सबसे आवश्यक है।

ऑस्टोपोरोसिस की स्थिति में हड्डियां काफी कमजोरी हो जाती हैं और हल्की सी चोट के कारण भी इनके टूटने का खतरा हो सकता है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए विटामिन-डी और कैल्शियम से युक्त आहार के सेवन के साथ दिनचर्या में नियमित रूप से व्यायाम को शामिल करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।
आइए जानते हैं कि ऑस्टोपोरोसिस से बचाव के लिए या फिर इसके लक्षणों को कम करने के लिए किन बातों का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए?
शराब और धूम्रपान से बनाएं दूरी
अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान करने वालों की हड्डियों का घनत्व कम होता है। वहीं अत्यधिक शराब के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इन दोनों चीजों से दूरी बनाकर न सिर्फ आप ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव कर सकते हैं, साथ ही सेहत के लिए इन्हें कई अन्य प्रकार से भी लाभप्रद माना जाता है। शराब और धूम्रपान को विशेषज्ञ जीवन प्रत्याशा को कम करने वाला भी बताते हैं।
सूर्य के रोशनी में बिताएं समय
विटामिन-डी की कमी के कारण हड्डियों की सेहत कमजोर हो सकती है। हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिन में कुछ समय सूर्य के प्रकाश के संपर्क में जरूर बिताना चाहिए। सूर्य के प्रकाश के साथ त्वचा की प्रतिक्रिया की स्थिति में विटामिन-डी का निर्माण होता है। कैल्शियम के अवशोषण के लिए इसे काफी आवश्यक माना जाता है। हालांकि लंबे समय तक धूप में रहना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आहार का रखें खास ख्याल
हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दूध, पनीर और अन्य डेयरी खाद्य पदार्थों के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकोली, गोभी और भिंडी,सोया, सेम आदि का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। ये सभी कैल्शियम और विटामिन-डी की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपकी मदद कर सकते हैं। हड्डियों को स्वस्थ रखने में आहार की विशेष भूमिका होती है।
नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक
हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक माना जाता है। यह सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण होने वाली दिक्कतों को कम करने के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आवश्यक है। नियमित व्यायाम की आदत शरीर के संपूर्ण फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए काफी लाभदायक है।
Next Story