- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए गर्मियों में...
![जानिए गर्मियों में राहत देगी ये 5 तरह की लस्सी जानिए गर्मियों में राहत देगी ये 5 तरह की लस्सी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/20/1711562--5-.webp)
x
क्लासिक लस्सी बनाने के लिए दही, शक्कर और बर्फ की आवश्यकता होती है. दही में शक्कर और बर्फ मिलाकर ब्लेंडर की मदद से इन्हें मिक्स कर लें. क्लासिक लस्सी तैयार है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। क्लासिक लस्सी बनाने के लिए दही, शक्कर और बर्फ की आवश्यकता होती है. दही में शक्कर और बर्फ मिलाकर ब्लेंडर की मदद से इन्हें मिक्स कर लें. क्लासिक लस्सी तैयार है. इसमें आप इलायची पाउडर डालकर सर्व कर सकते हैं.
मैंगो लस्सी बनाने के लिए दही, शक्कर और बर्फ तो चाहिए, साथ में पके आम का गूदा भी चाहिए. इन सभी को मिक्स करके ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें. ऊपर से थोड़ा सा इलायची पाउडर डालकर मैंगो लस्सी का लुत्फ उठाएं.
मिंट लस्सी बनाने के लिए दही, शक्कर और बर्फ के साथ पुदीने की कुछ पत्तियां भी ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें. अपने स्वाद के अनुसार आप मिंट लस्सी नमकीन और मीठी दोनों तरह से बना सकते हैं.
बनाना वॉलनट लस्सी बनाने के लिए दही, शकर और बर्फ को ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें. अब इसमें मैश किया हुआ बनाना ऐड करें. आप चाहें तो दही और शक्कर के साथ बनाना भी ब्लेंड कर सकते हैं. अंत में बारीक कटा हुआ वॉलनट मिलाकर बनाना वॉलनट लस्सी का आनंद लें.
स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी की प्यूरी तैयार कर लें. अब दही, शक्कर और बर्फ को ब्लेंडर की सहायता से ब्लेंड कर लें. इसके बाद इसमें स्ट्रॉबेरी प्यूरी डाल कर अच्छे से मिक्स करें. स्ट्रॉबेरी लस्सी तैयार है.
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story