लाइफ स्टाइल

जानिए टेस्टोस्टेरोन की कमी होने के लक्षण

Tara Tandi
13 Jun 2022 2:22 PM GMT
जानिए टेस्टोस्टेरोन की कमी होने के लक्षण
x
टेस्टोस्टेरोन मुख्य रूप से पुरुषों में पाया जाने वाला एक हॉर्मोन है। यह शरीर में कई कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टेस्टोस्टेरोन मुख्य रूप से पुरुषों में पाया जाने वाला एक हॉर्मोन है। यह शरीर में कई कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जैसे प्रजनन अंगों का विकास, ग्रोथ और बालों को नियंत्रित करना, हड्डियों को मज़बूत करना आदि। यानी इसकी शरीर में इसकी कमी होने से कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती है। हर साल जून के महीने में हफ्ते भर पुरुष स्वास्थ्य वीक मनाया जाता है, ताकि लोगों को पुरुषों की सेहत से जुड़ी परेशानियों के बारे में जागरुक किया जा सके। इस साल 13 जून से 19 जून तक यह हफ्ता मनाया जा रहा है।

टेस्टोस्टेरोन की कमी होने पर क्या होता है?
मांसपेशियों में कमी: टेस्टोस्टेरोन की कमी सीधे तौर पर मांसपेशियों को प्रभावित करती है। यानी टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होना मांसपेशियों में कमी और कमज़ोर होने का कारण बन सकता है।
बालों का गिरना: टेस्टोस्टेरोन बालों के उत्पादन और विकास में एक अहम भूमिका निभाता है, इसकी कमी बालों की गुणवत्ता और मात्रा को प्रभावित कर सकती है।
यौनरुचि का बिल्कुल कम हो जाना: क्योंकि टेस्टोस्टेरोन यौनरुचि को नियंत्रित करता है, इसलिए कम कामेच्छा एक कमी का संकेत दे सकती है।
रेड ब्लड सेल की संख्या कम होना: टेस्टोस्टेरोन की कमी एनीमिया के उच्च जोखिम या रक्त में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी से जुड़ी हुई है। इससे चक्कर आना, एकाग्रता की कमी और हृदय गति का तेज होना जैसे लक्षण हो सकते हैं।
मूड में बदलाव और अवसाद: शारीरिक बदलावों के अवाला, टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने की वजह से मानसिक स्वास्थ्य पर भी आसानी से प्रभाव पड़ सकता है। यह याददाश्त और एकाग्रता को भी प्रभावित कर सकता है।
Next Story