लाइफ स्टाइल

Stomach Cancer के जाने संकेत, होता है बहुत खतरनाक

Sanjna Verma
11 Aug 2024 2:30 PM GMT
Stomach Cancer के जाने संकेत, होता है बहुत खतरनाक
x
Stomach Cancer आमाशय का कैंसर: पेट का कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है, एक गंभीर बीमारी है। अक्सर शुरुआती स्टेज में इसके लक्षण के अंतर समझना या जानना आसान नहीं होता। इस वजह से, बहुत से लोगों को इस कैंसर की जानकारी तब होती है जब बहुत देर हो चुकी होती है। इस दौरान शरीर कुछ खास संकेत देता है जिसे अगर समय रहते समझ लिया जाए तो बीमारी पर कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि शुरुआती स्टेज में पेट के कैंसर के लक्षण अक्सर हल्के और अस्पष्ट होते हैं। लोग इसे अक्सर यह समझने की भूल कर देते हैं कि यह एक आम पेट की समास्या हैं। इसलिए, इन संकेतों को पहचानना और सही समय पर
Doctor
की सलाह लेना बहुत ज़रूरी है तो चलिए जानते हैं पेट के कैंसर की शुरुआती स्टेज के लक्षणो के बारे में और इसके उपायों को समझते हैं।
भूख में कमी और वजन घटना कम होना
अगर अचानक से भूख में कमी आ जाती है और बिना किसी कारण के वजन घटने लगे, तो यह पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है। पेट में गड़बड़ी के कारण, खाना निगलना कठिन हो सकता है, जिससे वजन घट सकता है। पेट के कैंसर के शुरुआती दिनों में मरीजों को भूख काफी कम लगने लगती है। इस तरह के संकेतों को अक्सर लोग नार्मल लक्षण समझने की गलती कर लेते हैं। अगर आपको काफी कम भूख लग रही है, तो इस तरह के संकेतों को इग्नोर करने से बचें। यह स्थिति गंभीर होने की ओर इशारा करता है।
पेट फूलना, गैस का होना और पेट दर्द करना
पेट के कैंसर की वजह से पेट में गैस बनने या पेट फूलने की समस्या हो सकती है। यह लक्षण सामान्य गैस्ट्रिक समस्याओं से अलग हो सकता है और लंबे समय तक बना रह सकता है। पेट में दर्द होने जैसी समस्याओं को लोग सामान्य गैस या फिर पीरियड्स क्रैम्स समझ बैठते हैं लेकिन इस तरह का संकेत पेट में कैंसर का भी हो सकता है। इसलिए लंबे समय तक पेट में दर्द या ऐंठन जैसा महसूस होने के लक्षणों को इग्नोर न करें।
खून का आना
पेट में खून आने की स्थिति में, जो कि उल्टी के रूप में या मल के साथ हो सकता है, तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। यह संकेत कैंसर के संकेत हो सकते हैं और इसका तत्काल चिकित्सा जांच करवाना महत्वपूर्ण है।
जी मिचलाना और उल्टी आना
अगर लगातार जी मिचलाना और उल्टी हो रही है, विशेष रूप से जब यह स्थिति खाने-पीने से संबंधित न हो, तो यह पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है। जी मिचलाना और उल्टी आना पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकते हैं। जब ये लक्षण खाने-पीने से संबंधित न हों और लगातार बने रहें, तो यह एक गंभीर संकेत हो सकता है।
स्वाद में बदलाव आ जाना
पेट के कैंसर में कभी-कभी स्वाद में बदलाव आ सकता है। खाने की चीजों का स्वाद normal से अलग हो सकता है या खाने की आदतें बदल सकती हैं। पेट के कैंसर में स्वाद में बदलाव एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। स्वाद में बदलाव के कारण खाने का आनंद कम हो सकता है, जिससे व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
इन लक्षणों को हल्के में लेना और किसी अन्य समस्या का संकेत मानना खतरनाक हो सकता है। अगर इन संकेतों में से कोई भी आपके शरीर में दिखाई दे, तो तुरंत एक डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। प्रारंभिक निदान से उपचार की संभावना बढ़ जाती है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
Next Story