लाइफ स्टाइल

जानिए तरबूज खाने के साइड इफेक्ट्स

Apurva Srivastav
13 Jan 2023 3:41 PM GMT
जानिए तरबूज खाने के साइड इफेक्ट्स
x
तरबूज का सेवन अनियमित तरीके से करने से ब्लड शुगर का लेवन तेजी से बढ़ सकता है

तरबूज का सेवन करने से कई फायदे होते हैं लेकिन अत्यधिक मात्रा में तरबूज का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। तरबूज एक हेल्दी और टेस्टी फल है लेकिन जरूरत सेवन करने के तरबूज के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि तरबूज सेवन के 4 बड़े साइड इफेक्ट्स के बारे में-


मूली की तरह ही तरबूज में लगभग 90 फीसदी पानी होता है। गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से यह शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। ज्यादा तरबूज का सेवन करने से पेट में गैस, डायरिया या सूजन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा रात के समय भी तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।

तरबूज खाने के साइड इफेक्ट्स
ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है

तरबूज का सेवन अनियमित तरीके से करने से ब्लड शुगर का लेवन तेजी से बढ़ सकता है। यदि किसी व्यक्ति को डायबिटीज की शिकायत है तो तरबूज का सेवन बड़ी ही सावधानी के साथ करना चाहिए। तरबूज में प्राकृतिक रूप से शुगर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए ज्यादा तरबूज का सेवन डायबिटीज रोगियों के नुकसानदायक हो सकता है।

वजन बढ़ सकता है

तरबूज में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से वेट गट या मोटापे की समस्या हो सकती है। यदि आपको डाइजेशन सिस्टम स्लो है तो आपको रात में तरबूज खाने पर समस्या हो सकती है।

त्वचा में हो सकता है बदलाव

अत्यधिक मात्रा में तरबूज का सेवन करने से त्वचा के रंग में बदलाव हो सकता है। तरबूज में लाइकोपीन एक एंटीऑक्सीडेंट और पिग्मेंट दोनों है जो फलों में लाल रंग देने का काम करता है। तरबूज का सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से त्वचा की रंगत में बदलाव आ सकता है।


Next Story