लाइफ स्टाइल

जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका, मिलेंगे कमाल के फायदे

Shiddhant Shriwas
25 Sep 2021 5:14 AM GMT
जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका, मिलेंगे कमाल के फायदे
x
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। पहले के जमाने में स्वस्थ्य रहने के लिए ज्यादातर लोग तांबे के बर्तनों में पानी पीते थे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। पहले के जमाने में स्वस्थ्य रहने के लिए ज्यादातर लोग तांबे के बर्तनों में पानी पीते थे। इससे गर्मियों में ठंडक तो महसूस होती ही थी, साथ ही तांबे के बर्तन में रखे पानी का स्वाद भी एकदम अलग होता था। आज भी लोग तांबे के बर्तनों का उपयोग करते हैं, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग हैं। आयुर्वेद की अगर बात करें तो तांबा यानी कॉपर एक बहुत ही महत्वपूर्ण धातु है। यह शरीर के लिए भी बहुत ही जरूरी होता है। सुबह-सुबह तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। इससे होने वाले फायदों के बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि तांबे के बर्तन से पानी पीने का सही तरीका आखिर क्या है, जिससे आपको फायदा हो।

तांबे के बर्तन का ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले तो गिलास ऐसा चुनें, जो पूरी तरह से यानी शुद्ध तांबे से बना हो, क्योंकि अगर उसमें मिलावट होगी तो आपको तांबे का ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा।

तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से नींबू और पानी से धो लें। इसके लिए बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल न करें।

तांबे के बर्तन से पानी पीने का सही तरीका क्या है?

रात में सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी रख कर उसे ढक दें और सुबह उठकर सबसे पहले उस पानी का सेवन करें।

शुरुआत में आपको तांबे के बर्तन वाले पानी का स्वाद थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन समय के साथ आपको इसकी आदत हो जाएगी।

तांबे के बर्तन के साथ क्या न करें?

आयुर्वेद के मुताबिक, तांबे के बर्तन से दिन में केवल दो बार ही पानी पीना चाहिए, इससे ज्यादा नहीं।

तांबे के बर्तन में रखे पानी से खाना न बनाएं, क्योंकि इससे भोजन में तांबे की अधिकता हो सकती है, जो नुकसानदायक भी हो सकता है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

तांबे के बर्तनों में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता होती है। नियमित रूप से इसमें पानी पीने से दस्त और पेचिश की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी सही रखता है और साथ ही इसे दिमाग के लिए भी सही माना जाता है।


Next Story