लाइफ स्टाइल

जानिए सलाद खाने का सही समय

Apurva Srivastav
12 Jan 2023 4:32 PM GMT
जानिए सलाद खाने का सही समय
x
सलाद खाने के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। सलाद खाने से हमारे शरीर में वो सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं,

सलाद खाने के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। सलाद खाने से हमारे शरीर में वो सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो खाने को पकने के बाद नष्ट हो जाते हैं। यानी Salad खाने से आप पर्याप्त विटामिन, मिनरल आदि पा सकते हैं। लेकिन, अधिकतर लोग सलाद खाने के सही तरीके के बारे में नहीं जानते कि ये कब खाना चाहिए। Salad खाते हुए सबसे पहली बात जिसका ध्यान रखना चाहिए वो है इसे खाने का सही वक्त। लोग अक्सर खाने के साथ एक प्लेट सलाद लेकर बैठते हैं। लेकिन ये सलाद खाने का सही तरीका नहीं है।


क्या रात में Salad खाना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात में Salad का सेवन आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। लेकिन आपको रात के खाने से पहले सलाद खाना चाहिए और अपने सलाद में ठंडी तासीर वाली चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। इससे आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। इसलिए इसमें आपको में हरी सब्जियां, पनीर, चुकंदर और टमाटर जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए। अगर आपको अन्य तरह की कोई समस्या है, तो इसके सेवन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

Salad कैसा होना चाहिए?

यहां हम आपको सलाद खाने के दौरान की गई गलतियों के बारे में बताएंगे। अधिकतर लोग इसमें ऑलिव ऑयल और सिरका डालते हैं, ताकि इसे स्वादिष्ट बना सकें लेकिन, Salad जितना सादा हो उतना ही सेहतमंद होता है। कई लोग नमक मिला कर खाते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। सफ़ेद नमक डालते ही इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। ऐसे में सफ़ेद की जगह काला नमक डालकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

वहीं अगर आप अगर आप Fruit Salad खा रहे हैं तो इसे दिन में ही खाएं। रात को इसका सेवन अपनी बॉडी में शुगर की मात्रा बढ़ा देता है। इसका नतीजा होता है आपकी तबियत खराब होना।


Next Story