लाइफ स्टाइल

जाने फूलों और लड़कियों की महक वाला Perfume

Sanjna Verma
11 Aug 2024 3:34 PM GMT
जाने फूलों और लड़कियों की महक वाला Perfume
x
लाइफस्टाइल Lifestyle: आपके पास कम से कम 3-4 परफ्यूम तो होंगे ही जिनमें से हर एक की फ्रेग्रेंस अलग होगी और इन्हें इस्तेमाल करने का समय भी आपने अलग-अलग ही रखा होगा। जैसे डेली वियर के लिए अलग, दिन और रात के लिए दूसरा और पार्टी के लिए भी अलग। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके इन परफ्यूम का राज क्या है?
कैसे एक परफ्यूम ब्रांड दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर हो जाता है, तो कोई सबसे महंगा, लेकिन कैसे? दरअसल सारा खेल इनमें मिलाए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स का होता है और आज हम आपको दुनिया के सबसे ज्यादा एक्सपेंसिव इंग्रीडिएंट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें
Perfume
में इस्तेमाल किया जाता है। इनमें फूलों से लेकर जंगल की लकड़ियों तक की महक समाई हुई है। क्या आपके परफ्यूम में भी ये चीजें मौजूद हैं?
जैस्मीन
नाम पढ़कर आप सोचेंगे कि ये जैस्मीन तो कई परफ्यूम में मिलाया जाता है, लेकिन आप गलत हैं। क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा महंगा होता है इसलिए बाकी सभी परफ्यूम में इसका सिंथेटिक वरजन का इस्तेमाल किया जाता है।जी हां, और ऐसा इसलिए है क्योंकि लगभग 900 किलों के जैस्मीन के फूलों से 1 पाउंड यानी की 0.45 किलोग्राम ऑयल निकलता है, जोकि बहुत ही ज्यादा एक्सपेंसिव होता है।
बुल्गारिया गुलाब
इन फूलों को डैमस्क गुलाब भी कहा जाता है जो जैस्मीन से भी ज्यादा महंगे होते हैं, क्योंकि एक ओर जहां 900 जैस्मीन का इस्तेमाल हो रहा था वहीं दूसरी ओर 1 पाउंड यानी की वही 0.45 किलोग्राम तेल के लिए 4535.92 के.जी गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि बुल्गारिया गुलाब कितना ज्यादा महंगा होगा। (Photo Designed by freepik)
ओयूडी (Oud)
लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले इस जो जंगल के पेड़ों की लकड़ियों से आता है, जिसे अगर कहा जाता है। इसमें लकड़ी से Oud तेल निकालने के लिए सबसे पहले इसमें फियालोफोरा पैरासिटिका नाम का की फंगस लगाई जाती है जिसके बाद ये फ्रेग्रेंस मिलती है। इस तेल के दुर्लभ, हाई डिमांड और पेड़ों की मुश्किल हार्वेस्टिंग के कारण ही ये परफ्यूम में इस्तेमाल होने वाला सबसे एक्सपेंसिव इंग्रीडिएंट्स है।
कस्तूरी
नेचुरल मस्क जिसे हिंदी में कस्तूरी कहा जाता है दुनिया के सबसे महंगे Perfume Ingredients में से एक है और दुनिया में इस नाम के इंग्रीडिएंट वाले परफ्यूम में सिंथेटिक फ्रेग्रेंस को मिक्स किया जाता है। बता दें कि ऐसा इसलिए है क्योंकि असली और नेचुरल मस्क को पाने के लिए सबसे पहने हमें नर कस्तुरी मृग यानी की हिरण को मारना होता, जोकी बिल्कुल भी सही नहीं है।
केसर
आपने खाने में या कुछ मीठा बनाने में तो केसर का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन हम परफ्यूम की बात कर रहे हैं। केसर दुनिया में सबसे ज्यादा महंगे मसालों में से एक है और परफ्यूम बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, जो वार्म, स्पाइसी और जमीनी खुशबू देता है। जिसकी खेती करना बहुत ही ज्यादा समय लेने वाला होता है।
Next Story