लाइफ स्टाइल

जानें माखन-मिश्री खाने से health को होने वाले फायदे

Bharti Sahu 2
23 Aug 2024 8:24 AM GMT
जानें माखन-मिश्री खाने से health को होने वाले फायदे
x

हेल्थ टिप्स Health Tips: कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग जरूर लगाया जाता है। कान्हा को माखन मिश्री बहुत प्रिय है। लेकिन क्या आप जानते हैं कान्हा के इस प्रिय भोग को खाने से शरीर पर क्या असर होता है। खासतौर पर अगर बच्चों को इसे खिलाया जाए तो ये बहुत फायदेमंद है। जानें माखन मिश्री को खाने से शरीर पर होने वाले असर। आयुर्वेद में मक्खन और मिश्री को मिलाकर खाने से शरीर को 4 फायदे बताए गए हैं।

शरीर को होने वाले रोगों से बचाता है
आयुर्वेद के अनुसार मक्खन को अगर खाया जाए तो ये शरीर में Immunity बढ़ाता है। जिससे किसी भी तरह के रोगों से लड़ने के लिए शरीर को ताकत मिल जाती है।
स्किन ड्राइनेस को कम करता है
आयुर्वेद में मक्खन को स्किन के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। अगर इसे रोजाना खाया जाए तो स्किन पर होने वाली ड्राईनेस से छुटकारा मिलता है।
हड्डियों के जोड़ों के लिए फायदेमंद
मक्खन हड्डियों के जोड़ों को नेचुरल लुब्रिकेंट देता है। जिससे जोड़ों में दर्द जैसी समस्या पैदा नहीं होती है।
शरीर को ताकतवर बनाता है
जिन लोगों के शरीर में ताकत की कमी होती है या जो अपने वजन को बढ़ाना चाहता है। उसे माखन मिश्री जरूर खाना चाहिए। आयुर्वेद में इसे बलवर्धक बोला जाता है।
शरीर को रखता है कूल
माखन मिश्री एक कूलिंग एजेंट की तरह काम करते हैं। जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। शरीर की गर्मी पित्त को बढ़ाती है जिससे कई बीमारियां पैदा होने का खतरा रहता है। माखन मिश्री शरीर को ठंडक देता है।
बच्चों के लिए फायदेमंद
छोटे बच्चों को अगर माखन मिश्री खिलाई जाए तो इससे शरीर में ताकत बढ़ती है और बच्चों की ग्रोथ अच्छी होती है। वहीं दिमाग को तेज करने में भी माखन मिश्री मदद करता है। इसलिए माखन मिश्री को बच्चों के लिए अमृत कहा गया है।
मिश्री की कितनी मात्रा के साथ खाएं माखन
मक्खन को खाने के लिए धागे वाली मिश्री की मात्र 5 ग्राम मात्रा ही लें। जिससे कि ये शरीर को नुकसान ना करें।
Next Story