लाइफ स्टाइल

टमाटर चाट की आसान रेसिपी जाने

Triveni
8 Sept 2025 7:00 AM IST
टमाटर चाट की आसान रेसिपी जाने
x

बारिश का मौसम हो या शाम की हल्की-फुल्की भूख, टमाटर चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।

टमाटर चाट बनाने की सामग्री

टमाटर - 4-5 (पके हुए)

उबले आलू - 2

मटर - आधा कप (उबले हुए)

पनीर - 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

जीरा - 1 छोटा चम्मच

हींग - एक चुटकी

अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच

हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)

गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल या घी - 2 बड़े चम्मच

नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच

हरा धनिया - 2 छोटे चम्मच (बारीक कटा हुआ)

टमाटर सॉस - 1 छोटा चम्मच (अगर आपको मीठा पसंद है)

सबसे पहले टमाटरों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। उबले हुए आलू को भी मैश कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।इसके बाद, कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। ढककर धीमी आँच पर टमाटर के गलने तक पकाएँ।

जब टमाटर पूरी तरह गल जाएँ, तो हल्दी, हरा धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 1-2 मिनट तक भूनें।अब मैश किए हुए आलू और उबले हुए मटर डालें। इन्हें टमाटर मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएँ।कद्दूकस किया हुआ पनीर और नमक डालकर मिलाएँ। अगर आपको चाट थोड़ी मीठी पसंद है, तो आप टोमैटो सॉस भी डाल सकते हैं।इस मिश्रण को धीमी आँच पर 2-3 मिनट तक पकने दें, ताकि सारे मसाले अच्छी तरह मिल जाएँ।अंत में, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिलाएँ और गैस बंद कर दें।

Next Story