लाइफ स्टाइल

नाश्ते में पोहा खाने के फायदे जाने

Tara Tandi
27 Jun 2021 7:26 AM GMT
नाश्ते में पोहा खाने के फायदे जाने
x
आप पूरे दिन जो कुछ भी खाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आप पूरे दिन जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर आपके शरीर पर लम्बे समय तक के लिए बना रहता है। खासकर ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील है इसलिए आपको नाश्ते में क्या खाना है इसका ख्याल रखना चाहिए। आप अगर नाश्ते में पोहा खाते हैं, तो इससे न सिर्फ आपका वेट कंट्रोल रहता है बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

आयरन

आपके शरीर में अगर आयन की कमी है, तो पोहा खाने से इसकी कमी भी दूर हो जाती है। पोहे में ढेर सारी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसे गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों जरूर खाना चाहिये, जिससे उनके शरीर में हीमोग्लोगबिन की मात्रा बढ़ सके।

ऊर्जावान बनाता है पोहा

सुबह नाश्तेर में शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स देने के लिये पोहे का सेवन किया जा सकता है। अगर शरीर को जरूरत भर का कार्बोहाइड्रेट्स नहीं प्राप्ते होगा, तो शरीर में थकान बनी रहेगी। कार्बोहाइड्रेट्स से शरीर में एनर्जी आती है इसलिए सुबह एक प्ले ट पोहा जरूर खाएं।

मोटापा घटाए

पोहा खाने से कभी मोटापा नहीं बढ़ता क्योंसकि मात्र एक कटोरे पोहे में कम से कम 250 कैलोरीज होती हैं। इसमें साथ ही इसमें जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सी डेंट भी पाए जाते हैं, अगर आप डाइट पर हैं, तो पोहे में मूंगफली न मिलाएं।

Next Story