लाइफ स्टाइल

जानिए बियर पीने के फायदे

Tara Tandi
26 Jun 2022 5:33 AM GMT
जानिए बियर पीने के फायदे
x
शराब का सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है यह बात सभी जानते हैं और इस पीना या नहीं पीना अक्सर ही चर्चा का विषय बना रहता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शराब का सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है यह बात सभी जानते हैं और इस पीना या नहीं पीना अक्सर ही चर्चा का विषय बना रहता है। वहीं अगर बात करें बियर की तो यह एक ऐसी ड्रिंक है जिसे ज्यादातर लोग पीना पसंद करते हैं। हालांकि बियर में भी 8 से 12 प्रतिशत शराब की मात्रा शामिल होती है। मगर बियर को फिर भी शराब से कम ही हानिकारक माना जाता है। लेकिन बहुत ही कम ऐसे लोग होते हैं जो यह जानते हैं की बियर विटामिन और मिनरल्स का एक बढ़िया स्त्रोत है, इस में कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।

बियर में कम मात्रा में शराब शामिल होने के कारण बहुत से लोग इसका भरपूर सेवन करते हैं इस बहाने से कि इसमें शराब की मात्रा कम है। उन्हें शायद अभी ये बात न पता चले लेकिन आगे जा कर उन्हें इस वजह से कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। हमें अक्सर ही यह सुनने को मिलता है कि बियर पीने से भी स्वास्थ्य को बहुत से नुकसान पहुंचते हैं और आगे जा कर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि बियर पीने के फायदे क्या हैं? आइए जानते हैं…
शायद आप नहीं जानते होंगे मगर बियर को अंगूर और जौ से बनाया जाता है जिसके कारण इसमें पोशाक तत्व मिलते हैं। आपको बता दें कि बियर में फ्लेवोनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो की हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। बियर आपके कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक सुधारने में मदद करता है और बाद कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करता है। यही नहीं, बल्कि बियर बल्कि बियर आपको हार्ट अटैक से भी बचा सकता है। यह आपके दिल के किसी भी बीमारी को 24.7 प्रतिशत तक रोकने में सहायक माना जाता है।
Next Story