लाइफ स्टाइल

जानिए सरसों का तेल लगाने के फायदे

Apurva Srivastav
20 Jan 2023 4:52 PM GMT
जानिए सरसों का तेल लगाने के फायदे
x

सरसों का तेल आज भी कई लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। खाना बनाने से लेकर मालिश करने तक आज भी सरसों का तेल कई लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। पहले के जमाने में बच्चों की मालिश करने के लिए भी सरसों का ही तेल उपयोग में लाया जाता था। इसके अनगिनत फायदों की वजह से लोग इसे लगातार इस्तेमाल करते आ रहे हैं। लेकिन बदलते समय की वजह से अब लोगों की आदतों में भी काफी बदलाव आ चुका है। इन दिनों ऑलिव ऑयल और रिफाइंड ऑयल ने लोगों के किचन में जगह बना ली है, जिससे चलते लोग अब सरसों के तेल का इस्तेमाल कम करते जा रहे हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो हम आपको बताएंगे सरसों का तेल लगाने के फायदों के बारे में-

हेयर फॉल में कारगर
सर्दियों के मौसम में सरसों के तेल का इस्तेमाल आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अगर आप रूखे,डल और झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो सरसों का तेल आपके लिए मददगार होगा। इसमें मौजूद प्रोटीन और ओमेगा-3 अनसैचुरेटेड फैट बालों के विकास और पोषण में अहम भूमिका निभाता है। नारियल के तेल में इसे मिलाकर लगाने से फायदा मिलेगा।
सही ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद
शरीर में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए मसाज एक बढ़िया विकल्प है। मसाज कराने से शरीर में खून का प्रवाह सही तरीके होता है। लेकिन अगर मसाज सरसों के तेल से की जाए, तो इसका दोगुना फायदा मिलता है। सर्दियों में सरसों के तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ ही ज्वॉइंट और मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है।
शरीर को गर्म रखने में मददगार
सर्दियां का सीजन आते ही लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए कई उपाय करते हैं। ऐसे अगर आप ठंड से बचने के लिए कोई आसान और कारगर तरीका ढूंढ रहे हैं, तो सरसों का तेल इसमें आपके काम आ सकता है। इसके लिए आप नहाने के बाद मॉयस्चराइजर क्रीम की जगह सरसों का तेल लगा सकते हैं। गुनगुना तेल लगाने से आपकी बॉडी अंदर से गर्म रहेगी।
गठिया के दर्द में असरदार
सरसों का तेल प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है। सूजन कम करने के साथ ही यह जोड़ों के दर्द में भी काफी फायदेमंद है। इतना ही नहीं रोजाना इसकी मालिश से गठिया के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल विशेषताओं की वजह से इसके इस्तेमाल से विभिन्न प्रकार की त्वचा संबंधी बीमारियों में भी असर होता है।
फटी एड़ियों और स्वस्थ त्वचा
सर्दियां आते ही लोग अक्सर फटी एड़ियों और रूखी त्वचा की समस्या से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में सरसों के तेल का इस्तेमाल आपके लिए काफा लाभदायक होगा। विटामिन बी से भरपूर सरसों का तेल आपकी स्किन को चमकदार और स्वस्थ बनाएगा। साथ ही इसे लगाने से फटी एड़ियों की समस्या से भी निजात मिल सकती है।
सर्दी-जुकाम में कारगर
सर्दियों में इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से लोग अक्सर सर्दी-जुकाम का शिकार हो जाते हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद टी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स आपको सर्दी-जुकाम से दूर रखने में मददगार होगा।
Next Story