लाइफ स्टाइल

अगर आप घर या दुकान में तांबे का बना पिरामिड रखते हैं तो जानिए फायदे

Tara Tandi
31 Aug 2021 3:09 AM GMT
अगर आप घर या दुकान में तांबे का बना पिरामिड रखते हैं तो जानिए फायदे
x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर या दुकान में तांबे का बना पिरामिड रखने के बारे में।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर या दुकान में तांबे का बना पिरामिड रखने के बारे में। अगर आप घर या दुकान में तांबे का बना पिरामिड रखते हैं तो इससे उस जगह का वास्तु दोष कम होने के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि भी आती है। इसके अलावा आप पिरामिड के आकार का ही मंगल यंत्र भी घर में लगा सकते हैं।

कहते हैं चांदी का बिल्कुल पतला-सा तार घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबाने से वास्तुदोषों का निवारण होता है। इससे घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी घुस नहीं पाती और जो होती है वह भी निकल जाती है। साथ ही घर में एक तुलसी या केले का पौधा जरूर लगा होना चाहिए। यह घर के वातावरण को अच्छा बनाए रखती है और साथ ही ये स्वास्थ्य वर्धक भी हैं।

Next Story