लाइफ स्टाइल

जानिए अंडे से ज़्यादा प्रोटीन होता है ये वेजीटेरियन फूड्स

Tara Tandi
17 July 2022 11:41 AM GMT
जानिए अंडे से ज़्यादा प्रोटीन होता है ये वेजीटेरियन फूड्स
x
कई लोगों का मानना होता है कि प्रोटीन की ज़रूरत सिर्फ उन्हीं लोगों को पड़ती है, जो बॉडीबिल्डिंग या फिर मसल ट्रेनिंग करते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई लोगों का मानना होता है कि प्रोटीन की ज़रूरत सिर्फ उन्हीं लोगों को पड़ती है, जो बॉडीबिल्डिंग या फिर मसल ट्रेनिंग करते हैं। हालांकि, यह सच नहीं है, प्रोटीन की ज़रूरत हर उस व्यक्ति को होती है, जो स्वस्थ ज़िंदगी जीना चाहता है।

इसके अलावा जब भी प्रोटीन की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में नॉन-वेज फूड का ही ख्याल आता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ नॉन-वेज खाने में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। बाज़ार में आसानी से मिलने वाले, सस्ते और शाकाहारी फूड्स भी हैं, जो प्रोटीन की उच्च मात्रा रखते हैं।
1. सोया
सोया के चंक शाकाहारी लोगो के लिए सबसे अच्छे प्रोटीन के स्रोत माने जाते हैं। जो सस्ते होने के साथ बाज़ार में आसानी से उपलब्ध भी होते हैं। सोया चंक्स के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह इतनी कम दर पर बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है।
2. सीताफल के बीज
कद्दू के बीज को हाई प्रोटीन वाला खाना माना जा सकता है। यह प्रोटीन, असंतृप्त वसा (आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा) और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरा होता है। वे आहार फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट में भी समृद्ध होते हैं।
3. ओट्स
ओट्स ट्रेंडिंग फूड आइटम है जिसे भारत में हर जगह नाश्ते के रूप में खाया जाता है। भारतीय बाजारों में इंस्टेंट ओट रेसिपी के कई ब्रांड उपलब्ध हैं जिनकी कीमत ज़्यादा नहीं है। इसके अलावा ओट्स के कई फायदे होते हैं, ये विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।
4. काला चना
काले चने भी प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं। काला चाना कार्बोहाइड्रेट्स, आयर, फाइबर के साथ हाई प्रोटीन से भरपूर होते हैं। भारत में आपको चने की कई वैराइटी मिल जाएगी। खासतौर पर काला चना और काबुली चना अपने गुणों और कम दाम के लिए जाने जाते हैं।
5. मूंगफली
मूंगफलियां प्रोटीन, फैट्स और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये शाकारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेस्ट सोर्स हैं। मूंगफली विटामिन-ई और मैग्नीशियम, फोलेट और कॉपर जैसे विभिन्न खनिजों से भरपूर होती है।
Next Story