लाइफ स्टाइल

जानिए नाखूनों को बढ़ाने का काम करेगा नारियल तेल और नींबू

Tara Tandi
3 Aug 2022 9:14 AM GMT
जानिए नाखूनों को बढ़ाने का काम करेगा नारियल तेल और नींबू
x
लंबे और मजबूत नाखून पाना हर महिला का ख्वाब होता है। क्योंकि नेल्स आपकी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लंबे और मजबूत नाखून पाना हर महिला का ख्वाब होता है। क्योंकि नेल्स आपकी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। हालांकि, कई महिलाएं अपने कमजोर नाखून और स्लो ग्रोथ के कारण परेशान रहती हैं।अगर आप भी इस समस्या के कारण परेशान हो रही हैं तो यहां कुछ तरीके बताए गए हैं जिन्हें अपना कर आप भी स्ट्रॉन्ग और लंबे नेल्स पा सकते हैं।

1) नारियल का तेल और नींबू- नेल्स के लिए नारियल का तेल बेहतरीन होता है। ये विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। वहीं नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है जो नाखूनों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। आप नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। ध्यान रखें इसे लगाने से पहले आपके नाखुन अच्छी तरह से साफ होना चाहिए।
2) शहद का करें इस्तेमाल- शहद की मदद से आप नेल मास्क बना सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस की कुछ बूंदों में 2 चम्मच शहद मिलाएं, और फिर इसे नेल्स पर लगाएं। इससे अपने नाखूनों पर मसाज करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अच्छी तरह से धो लें।
3) लहसुन का तेल- लहसुन का तेल बानने के लिए लहुसन को छील लें और फिर सरसों के तेल को गर्म करें और इसमें लहसुन की कलियों को डाल दें। फिर जब ये ठंडा हो जाए तो इसकी मदद से अपने नाखुनों की मसाज करें। आप लहसुन के कटे हुए टुकड़े से अपने नाखूनों की मसाज भी कर सकते हैं। हफ्ते में एक बार इसे किया जा सकते है।
4) अंडे के छिलकों का करें यूज- इसके लिए एक दो साफ अंडे के छिलके लें और फिर उन्हें ग्राइंडर में चलाएं और एक महीन पाउडर बनाएं। इस पाउडर को साफ नेल पॉलिश के साथ मिलाएं और अपने नाखूनों पर लगाएं। इसे आप हफ्ते में एक बार रात भर के लिए कर सकते हैं।
5) पेट्रोलियम जेली है सबसे आसान- अपने हाथों को धोएं और फिर पेट्रोलियम जेली को 10 मिनट के लिए लगाएं। दस मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा आप हर दिन या हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं


Next Story