लाइफ स्टाइल

जानिए 30 साल की उम्र के बाद इन चीजों का सेवन जरूर करे और कई बीमारियां से रहे दूर

Shiddhant Shriwas
14 Dec 2021 6:30 AM GMT
जानिए 30 साल की उम्र के बाद इन चीजों का सेवन जरूर करे और कई बीमारियां से रहे दूर
x
स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार सबसे जरूरी है। इन दिनों लोगों को उम्र से पहले कई तरह की बीमारियां हो रही हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आहार और पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार सबसे जरूरी है। इन दिनों लोगों को उम्र से पहले कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, इसकी वजह उल्टा सीधा खान पान और गलत लाइफ स्टाइल है। इम्यूनिटी कमजोर होना, जोड़ो में दर्द, हड्डियां कमजोर होना, दिल की बीमारी आदि पोषण न मिल पाने के कारण कम उम्र में ही लोगों को हो रही हैं। हेल्दी रहने के लिए हर उम्र में पौष्टिक आहार का सेवन करना जरुरी हो गया है। खास कर युवा वर्ग और 30 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुषों को अपनी सेहत के प्रति अधिक जागरुक रहना चाहिए। ऐसा करने से आप तमाम तरह की बीमारियों से दूर रहेंगे और जब उम्र अधिक होगी, तब भी आप स्वस्थ और सक्रिय रहेंगे। इसके लिए 30 साल की उम्र से अधिक लोगों को चार चीजों का सेवन करना चाहिए।

सोयाबीन

सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है। मेटाबॉलिक सिस्टम को दुरूस्त रखने के लिए सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सोयाबीन में पाए जाने पोषक तत्व काम आते हैं। 100 ग्राम सोयाबीन में 36.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। जिन लोगों में प्रोटीन की कमी है, उन्हें सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। प्रतिदिन एक बार सोयाबीन के सेवन आपके शरीर के लिए लाभप्रद है।

ब्रोकली

ब्रोकली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाया जाता है। ब्रोकली प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है। इसमें 4.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ब्रोकली खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही ब्रोकली इम्युनिटी को भी मजबूत करती है। अगर आप नियमित ब्रोकली का सेवन करते है तो रोगों से लड़ने के लिए आपकी प्रतिरक्षा मजबूत बनती है।

हरी मटर

कहा जाता है कि पत्तेदार सब्जियों में काफी प्रोटीन ,आयरन और मिनरल्स होते हैं। इन पत्तेदार सब्जियों में पालक बथुआ, सोया मेथी आदि है लेकिन हरी मटर का सेवन आपको पालक से भी ज्यादा प्रोटीन देता है। मटर में 5 ग्राम प्रोटीन होता है। इतना ही नहीं मटर कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस आदि की कमी को भी पूरा करता है। हरी मटर फाइबर से भरपूर फूड है, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है।

मछली

अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली का सेवन भी लाभप्रद है। खाने में ऑयली फिश का सेवन करें। मछली में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। 100 ग्राम मछली में 22 ग्राम प्रोटीन होता है जो कि शरीर में जरूरी हार्मोन को बनाती है। हृदय और मस्तिष्क को मजबूत करने में भी मछली का सेवन फायदेमंद हैं।







Next Story